श्री साईं बाबा इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स ने प्रवासी भारतीयों के लिए किया नई योजनाओं का ऐलान…

वाराणसी : श्री साईं बाबा इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और UAE बिहार प्रेसिडेंट सतेन्द्र सिंह की साझेदारी ने काशी में प्रवासी भारतीयों और निवेशकों को जोड़ने की दिशा में नई पहल की शुरुआत की है. कंपनी के निदेशक राम गोपाल सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल जमीन , प्लॉट या मकान बेचना नहीं बल्कि लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि से जोड़ना है. हम चाहते है कि प्रवासी भारतीय काशी में अपना एक स्थायी ठिकाना बनाए, जहाँ वे भविष्य में आकर रह सके , निवेश कर सके और अपनी अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित करा सके.

कंपनी के अनुसार काशी भारत की सनातनी संस्कृति , आध्यात्मिक चेतना और सभ्यता का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में देश विदेश में रहने वाले , विशेषकर उत्तर भारतीय समाज के लोगों को इसके माध्यम से काशी , प्रयागराज और अयोध्या जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
कंपनी ने दावा किया है कि वह काशी में सुरक्षित, पारदर्शी और लाभकारी निवेश के अवसर उपलब्ध करा रही है. इसके तहत साईं गांव और साईं सिटी वाराणसी जैसे प्रोजेक्ट्स में निवेश और फ्लैट खरीदने पर विशेष योजनाएँ तैयार की है. कंपनी ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 7 प्रतिशत तक विशेष लाभ और कुछ योजनाओं पर 12 प्रतिशत तक गारंटी रिटर्न देने की बात भी कही है.
ALSO READ : 91 यूपी बटालियन NCC का प्रशिक्षण शिविर संपन्न...
इसके अलावा कंपनी ने यू.ए.ई. के निवेशकों के साथ साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि इस योजना से पूर्वांचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और रोजगार का अवसर भी मिलेगा.
कंपनी के प्रबन्ध निदेशक राम गोपाल सिंह समेत , निदेशक जीतेन्द्र कुमार सिंह, रमेश प्रताप सिंह, सोनी गुप्ता, प्रेमनाथ मिश्र, हर्ष रघुवंशी, अभिनव सिंह, पंकज चतुर्वेदी एवं कंपनी के अन्य लोगों की उपस्थिति रही.



