संस्कृत दिवस सप्ताह के पहले दिन स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संस्कृत दिवस सप्ताह के प्रथम दिन शुक्रवार को स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के संरक्षण में संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम में संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा यादव ने संस्कृत दिवस के प्रारंभ और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन और प्रयोग के लिए प्रेरित किया.
डॉ. दीपक कुमार ने संस्कृत भाषा के व्यावहारिक प्रयोग की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए. वहीं प्रो. अनीता ने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास के लिए आवश्यक नीतियों और प्रयासों पर प्रकाश डाला.
ALSO READ:करसड़ा प्लांट में सात माह में 35.5% बढ़ा कूड़ा निस्तारण, जुलाई में 31,940 टन कचरा हुआ प्रोसेस
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन और निबंध के माध्यम से संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, कार्यक्रम में संस्कृत विभाग के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे.



