अवैध खनन में लिप्त मिट्टी लदा डंपर सीज, खनन विभाग को दी गई सूचना

वाराणसी: फूलपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मिट्टी लदे एक डंपर को सीज किया है, पुलिस के मुताबिक डंपर चालक मिट्टी के परिवहन और वाहन से संबंधित वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका.
पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में करखियांव एग्रो पार्क क्षेत्र और आसपास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पठान बाबा तिराहे के पास मिट्टी लदे डंपर संख्या UP65ET0732 को रोककर जांच की गई.

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रमाशंकर पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी बताया, पुलिस ने वाहन पर लदी मिट्टी के परिवहन और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका.
ALSO READ : वाराणसी में मैगी के बाद अब ठंडे समोसे ने कराया बवाल, पांच के खिलाफ केस दर्ज
ई-चालान एप से जांच करने पर वाहन के स्वामी का नाम संजय कुमार सिंह पुत्र शंभुनाथ सिंह पाया गया, पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया, मामले में खनन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है, पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.



