वरुणा नदी में आटो चालक का शव मिलने के मामले में हत्या का केस, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी: वरुणा नदी में आटो चालक का शव मिलने के मामले में कैंट थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. कैंट थाना क्षेत्र के वरुणा पुल पर 6 अगस्त 2026 की रात एक लावारिस ऑटो मिला था. ऑटो नंबर UP65 ET8037 था. जिसकी जांच में पुलिस ने ऑटो ज्ञानचंद सोनकर निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट का होना पाया था. ऑटो में तेजाब की बोतल पड़ी थी. तलाशने पर ज्ञानचंद का शव पुल के नीचे वरुणा नदी में उतराया मिला था. इस संबंध में 13 अगस्त की रात पुलिस ने आटो चालक के पुत्र सतीश सोनकर की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
6 अगस्त को मिला था शव
सतीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया - मेरे पिता ज्ञानचंद सोनकर अपना निजी ऑटो चलाते थे. उनकी किसी से रंजिश नहीं थी और न ही घर में किसी से ज्यादा मतलब रखते थे. 6 अगस्त की रात 11 बजे तक जब वो घर नहीं लौटे तो मैंने उनके नंबर पर कॉल लगाया. फोन करने पर कॉल पुलिस ने उठाया और कहा की कौन हो तो मैंने पूरी बात बताई जिसपर उन लोगों ने मुझे वरुणा पुल बुलाया. सतीश ने बताया - वहां पहुंचने पर ऑटो लावारिस हाल में मिला और आगे तेजाब की आधी खाली बोतल मिली. इसके बाद हमने और पुलिस ने पिता जी को तलाशना शुरू किया. नीचे वरुणा नदी में भी तलाशा गया तो वहां पिता जी की लाश उतराई हुई मिली. जिसपर उन्हें बाहर निकाला गया. मेरे पिता जी की किसी ने हत्या की है. ऐसे में पुलिस को तहरीर दी गई है.
ALSO READ : प्रैंक रील बनाने के लिए बुर्का पहनकर निकले इंटरमीडिएट के दो छात्र, पुलिस ने पकड़ा; बाइक सीज
बताया था सिपाही कर रहा पीछ |
इस संबंध में थाना प्रभारी कैंट राज किशोर पांडेय ने बताया - मृतक ज्ञानचंद के बेटे की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. 6 अगस्त को लाश मिलने पर सतीश ने बताया था की पिता जी काफी दिनों से परेशान थे और बार-बार कह रहे थे कि एक सिपाही पीछा कर रहा है. ऐसे में पुलिस उस एंगिल पर भी जांच कर रही है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपी की तलाश की जा रही है.



