सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और स्वामी विवेकानंद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Offensive post against Chief Minister and Swami Vivekananda on social media, accused arrested
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वामी विवेकानंद के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में चेतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर निवासी ओमप्रकाश बैरिया के रूप में हुई है. पुलिस ने मंगलवार शाम कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वामी विवेकानंद के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा की थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की शिकायत पर चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश
शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है. पोस्ट में स्वामी विवेकानंद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पैर से प्रहार करते हुए दर्शाया गया था, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई.

यह भी पढ़ें: NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, जल्द होगा बड़ा खुलासा
चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया.



