Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई पीडीए पतंग, अखिलेश यादव ने दिया ये संदेश

वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई पीडीए पतंग, अखिलेश यादव ने दिया ये संदेश
Jan 14, 2026, 08:08 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के जरिए समाजवादी पार्टी एक विशेष संदेश दे रही हे. वाराणसी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता संदेश के साथ पतंगबाजी में जुट गए हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए पतंगबाजी का आयोजन वाराणसी गंगा किनारे किया. 2027 विधानसभा चुनाव में ” PDA है तैयार” स्लोगन लिखे पतंगों को उड़ाया गया. वाराणसी के रविदास घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने इस पतंग को उड़ाने के पीछे पीडीए के संदेश साथ सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही है.


UITY


रविदास घाट पर पीडीए पतंग उड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने बताया कि पीडीए को लेकर जो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है उसे विस्तारित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने इस विशेष पतंग को तैयार करवाया. इस पतंग को सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ कार्यालय पर दिया गया. जिसकी सराहना उन्होंने करते हुए अपने सोशल मीडिया के जरिए पीडीए पतंग के संदेश को पूरे प्रदेश में पहुंचाया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं ने बनारस में PDA पतंग को वितरित किया और मकरसंक्रांति पर इसे आकाश में उड़ाकर 2027 विधानसभा से पहले बीजेपी की नींद को उड़ाने का काम किया.


ALSO READ : महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए नमो शक्ति रथ को दिखाई झंडी, "नो सी, नो टच" तकनीक से स्क्रीनिंग


बता दें कि अखिलेश यादव ने भी पीडीए के इस पतंग की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मकर संक्रांति के पर्व की बधाई दी. इससे पहले सपा ने एक पंचांग भी जारी किया था, जिसकी चर्चा सियासी गलियारे में जोरदार रही.

भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...
भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याणकारी विज्ञान का निर्माण संभव है.उन्होंने विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं से भारतीय ज्ञान-विज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच प्रभावी सेतु बनने का आह्वान किया.सुनील आंबेकर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और तीव्र तकनीकी परिवर्तन के इस युग में भी भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक दृष्टि की प्रासंगिकता पहले से अधिक बढ़ गई है.आधुनिक विज्ञान मानव जीवन को सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन उसके उपयोग की दिशा और उद्देश्य तय करने के लिए भारतीय दर्शन का एकात्म दृष्टिकोण आवश्यक है.उन्होंने कहा कि विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं को आधुनिक विज्ञान के विभिन्न विषयों की गहरी समझ विकसित करने के साथ-साथ भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का भी गंभीर अध्ययन करना होगा.इससे समकालीन वैज्ञानिक विमर्श में भारतीय दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान को केवल तकनीकी दृष्टि से नहीं, बल्कि दार्शनिक और सभ्यतागत दृष्टिकोण से भी समझने की आवश्यकता है.उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से भारत की ज्ञान-विज्ञान परंपरा को अंधविश्वास के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे समाज अपने बौद्धिक वैभव से दूर होता गया.आंबेकर ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केवल विदेशी तकनीक, ज्ञान और पेटेंट के आधार पर भारत का दीर्घकालिक विकास संभव नहीं है.देश को मौलिक अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक और नवाचार आधारित उत्पादन प्रणाली को मजबूत करना होगा.उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल विकसित करना चाहिए जो भारतीय दृष्टि, विश्वकल्याण और सतत विकास के मूल्यों पर आधारित हो.साथ ही विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं से अध्ययन, अनुसंधान, जनजागरण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया.ALSO READ : नाबालिग पर शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...कार्यक्रम में देशभर से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विज्ञान भारती के पदाधिकारियों ने सहभागिता की.
नाबालिग पर शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
नाबालिग पर शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
वाराणसी : रामनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर उस पर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया.पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई.रामनगर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है.ALSO READ : वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी महिला या बालिका के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़ या धमकी जैसी घटना होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...
वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को वाराणसी पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं.डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं.उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं में काफी हद तक कमी देखने को मिली है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में डीजीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.एसआईटी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही पुलिस बल को लगातार प्रशिक्षित कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है.ALSO READ : विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...डीजीपी के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों में भी सक्रियता देखने को मिली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.