अधिक मास पर पुरुषोत्तम भगवान की विशेष पूजा, विश्व शांति की कामना...

वाराणसी: अधिक मास के पावन अवसर पर बुधवार को हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से विशेष पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विश्व शांति, काशी और भारत देश की सुख-समृद्धि एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने की कामना की गई.
कार्यक्रम में कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भगवान पुरुषोत्तम से संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और खुशहाली की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती गर्मी और सामाजिक तनावों को देखते हुए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि भारत के पर्व और त्योहार केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि संस्कृति और सामाजिक एकता के मजबूत आधार हैं. उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी हमेशा से त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परंपरा को बढ़ावा देती रही है, जिससे काशी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत हो सके.
ALSO READ:तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम...
प्रमोद वर्मा ने यह भी बताया कि कमेटी नवरात्र और रमजान जैसे पर्वों में भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभाती रही है. अधिक मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे पुण्य अर्जन और आत्मिक शुद्धि का विशेष समय बताया.



