कल से होगी प्रदेशीक विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता, जुटेंगे कई मंडल के खिलाड़ी

वाराणसी: पहली बार वाराणसी में हो रही प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. 21 से 25 अगस्त तक प्रतियोगिता लालपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होगी. इसके कवरेज के लिए डिजिटल मीडिया पार्टनर गांडीव डिजिटल को बनाया गया है.
अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बालक-बालिका वर्ग की होने वाली प्रतियोगिता की मेजबानी विकास इंटर कालेज परमानंदपुर कर रहा है. जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 मंडल के 1500 से अधिक बालक-बालिका हिस्सा लेंगे.
30 निर्णायकों की देखरेख में होने वाली प्रतियोगिता लालपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होंगे. आवासीय विद्यालय के चिह्नित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा कि बाहर से आए हुए सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत अच्छे से किया जाना है.
खिलाड़ियों और उनके साथ आए टीम मैनेजर और टीम कोच को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी लोग आवास शौचालय पानी की व्यवस्था एवं अन्य जरूरी आवश्यकता प्रतियोगिता से पूर्ण कर कर उसकी जानकारी देंगे. छोटी-छोटी समस्याओं को अपने स्तर से समाप्त करें. वाराणसी को पहली बार हैंडबाल की प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है.
ALSO READ:काशी में गंगा ने किया गलियों का रुख, वरुणा नदी में पलट प्रवाह से बढ़ रही मुश्किलें
मंडलीय सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवासीय व्यवस्था हेतु 24 विद्यालयों का चयन किया गया है. इस प्रतियोगिता में 18 मंडल के अलावा कस्तूरबा बालिका और बेसिक विभाष की अंडर 14 टीमें भी हिस्सा लेंगी. क्षेत्रीय खेल विभाग से भी मदद ली जा रही है. प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं.



