टेबल टेनिस में प्रतियोगिता में यश और ईशान ने दिखाए शानदार खेल...

वाराणसीः जनपदीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में किया गया. इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. एक-दूसरे के खिलाफ स्मैश, लूप और टाप स्पिन का खूब इस्तेमाल किया. बालक वर्ग के अंडर 17 आयु वर्ग में यश कुमार और 19 आयु वर्ग में ईशान उपाध्याय ने जीत हासिल की.
दोनों वर्ग के फाइनल मुकाबले बेहदर शानदार हुए.
यश कुमार ने अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में एक तरफा जीत हासिल की. उन्होंने उदित प्रकाश को 11-3, 11-5 से पराजित किया. यश ने शुरू से शानदार प्रदर्शन किया. मुकाबले के दौरान फोर हेड ड्राइव, पुश और टाप स्पिन का बेहतरीन प्रदर्शन किया. अंडर 19 बालक वर्ग में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला. पहले सेट में ईशान उपाध्याय ने कृष्ण राजभर को 11-8 से पराजित किया. दूसरे सेट में कृष्ण राजभर ने वापसी की. शानदार खेल दिखाते हुए ईशान उपाध्याय को 11-9 से पराजित कर मुकाबले को रोचक बना दिया. निर्णायक तीसरे सेट में शुरू से दोनों खिलाड़ियों ने स्मैश, लूप और बैक हैंड ड्राइव लगाए. एक एक प्वाइंट के लिए दोनों खिलाड़ियों में संघर्ष हुआ. हार-जीत का फैसला आसान नहीं था.
ALSO READयूपीएसटीडीसी का 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर, यात्रा में काशी-प्रयाग-अयोध्या के दर्शन....
मुकाबले के दौरान एक वक्त में स्कोर 10-10 पहुंच गया था. इसी स्कोर पर ईशान ने धैर्य दिखाते हुए स्मैश से दो अंक बना लिए और मैच को अपने पक्ष में कर लिया. मंडलीय प्रतियोगिता 29 अगस्त को खेली जाएगी. प्रादेशिक विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बरेली में 23 से 26 सितंबर तक खेली जाएगी.



