Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आतंकी कनेक्‍शन - डॉक्‍टर परिवार से ATS ने की नौ घंटे पूछताछ, 22 अप्रैल को बुलाया मुंबई

आतंकी कनेक्‍शन - डॉक्‍टर परिवार से ATS ने की नौ घंटे पूछताछ, 22 अप्रैल को बुलाया मुंबई
Apr 15, 2026, 08:23 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Terrorist connection: Doctor's family questioned for nine hours by ATS, summoned to Mumbai on April 22


वाराणसी: मुंबई और यूपी एटीएस ने बीते मंगलवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में बच्‍चों के एक डॉक्टर और उसके बेटे से लगभग नौ घंटे तक मैराथन पूछताछ की है. इस पूछताछ के बाद से एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, नोटबुक आदि को अपने कब्जे में लिया है. प्रिंटर साथ ले गए हैं. डॉक्टर और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए 22 अप्रैल को मुंबई बुलाया गया है.


र


हिंसक विचारधाराओं को बढ़ावा देना


सूत्रों के अनुसार, यह मामला युवाओं को इस्लामिक कट्टरपंथ की राह पर ले जाने के प्रयास से जुडा है. वाराणसी जिले के आदमपुर निवासी डॉक्टर के 19 वर्षीय बेटे अबू बंकर पर हिंसक विचारधाराओं को बढ़ावा देने और संगठनों के कई विंग से जुड़ाव के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों को फॉलो करने का आरोप है. वाट्सएप ग्रुप में जेहादी और कट्टरपंथी के कंटेट और वीडियो शेयर किए गए. एटीएस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों एक कार्रवाई के दौरान वाट्सएप ग्रुप सामने आया. इसमें जुड़े हुए नंबरों की पड़ताल की गई तो लोकेशन वाराणसी का निकला. नीट की तैयारी करने वाले छात्र के फ्रेंड सर्किल और उसके सोशल मीडिया पर सक्रिय एकाउंट की भी पड़ताल की गई है.


खंगाले गए सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म


छात्र के इलेक्ट्रानिक उपकरण और उसके सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म को खंगाले गए. छात्र ने कई ऐसे वीडियो और उसे जुड़े कंटेट भी यूट्यूब पर सर्च किए हैं. पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के युवाओं के जुड़ने के इनपुट भी मिले हैं. डॉक्टर के बेटे का मोबाइल नंबर मुंबई एटीएस के हाथ लगा है. मोबाइल के जरिये संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया गया.


हब


Also read: डाक्‍टरों की लापरवाही- BHU ट्रामा सेंटर में ट्यूमर पीड़ित मरीज की जांघ का कर दिया ऑपरेशन, मौत


आशंका के आधार पर मुंबई एटीएस ने लखनऊ एटीएस की वाराणसी इकाई से संपर्क साधा. साथ ही मंगलवार की सुबह 11 बजे मुंबई और लखनऊ की एटीएस, आईबी की टीम के साथ डॉक्टर के मकान के अंदर घुसी. टीम ने डॉक्टर के परिजनों से कहा कि पूछताछ में सहयोग करें. प्रत्येक सदस्यों के मोबाइल फोन, बैंक विवरण और उनके रिश्तेदारों, करीबियों के बारे में जानकारी ली गई. आय के स्रोत का व्योरा जुटाया गया. लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए.


लापरवाही , निर्माणाधीन मकान के पास गड्ढे में डूबने से बच्‍चे की मौत, परिवार में मातम
लापरवाही , निर्माणाधीन मकान के पास गड्ढे में डूबने से बच्‍चे की मौत, परिवार में मातम
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवरिया में राज मिस्त्री अभय पटेल के दस वर्षीय पुत्र आशु का शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में शोक व्‍याप्‍त हो गया. वह ट्यूबवेल पर नहाने गया था. वहां से नहीं लौटने पर चिंतित परिजन ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से लोकेशन देखी और तलाश करते हुए पहुंचे तो शव पानी भरे गड्ढे में मिला. पुलिस बच्चे का शव कब्‍जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई.शिवपुर के चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत बेलवरिया गांव निवासी राजमिस्त्री अभय पटेल के दो पुत्रों में बड़ा 10 वर्षीय आशु घर से बुधवार की सुबह आठ बजे 200 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गया था. काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो स्वजन को चिंता हुई. परिवार वाले ट्यूबवेल पर गए तो वहां आशु की की चप्पल और बनियान पड़ी थी लेकिन वह आसपास नहीं दिखा. चिंतित परिवार वाले वापस आए और रास्ते में एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी. इसमें वह जाता हुआ दिखाई दिया. परिवार वाले उसी रास्ते पर निकले और घर के निकट एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंचे लेकिन पता नहीं चला. दोपहर दो बजे के करीब एक बार फिर से खोजबीन शुरू की गई.इस बीच गांव के खेत में बन रहे राजेश पटेल के निर्माणाधीन मकान के पास गए और इसके पीछे बने करीब 10 फीट गहरे और 20 फीट चौड़े पानी से भरे हुए गड्ढे में उतरकर देखा तो आशु मिल गया. उसे बाहर निकालकर दीनदयाल अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.आशु की छोटी बहन पांच वर्षीय पूजा पटेल की एक साल पहले मौत हुई थी. परिवार वालों के अनुसार पूजा की मौत का कारण बीमारी था. परिवार वाले इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे और अब बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बच्‍चे की मां काजल ने रोते हुए कहा कि कक्षा दो में पढ़ने वाला आशू नहीं गया. काश स्कूल गया होता तो मेरा बेटा बच जाता. इतना कहते हुए वह अपने छोटे 5 वर्षीय बेटे अंकित पटेल को गले लगा कर रोने लगीं.वीडीए की लापरवाही, बिना सुरक्षा के निर्माणवाराणसी विकास प्राधिकरण की लापरवाही भी सामने आई है. क्षेत्र में अवैध निर्माण होने और निर्माण से पहले गड्ढे खोदने की शिकायत मिलने या दिखाई पड़ने पर भी कार्रवाई नहीं करते हैं. यदि समय से वीडीने नोटिस जारी करने के साथ भवन स्वामी को चेताया होता तो शायद एक मासूम की जान नहीं जाती. खेत में बन रहे मकान के पीछे गड्ढा तो खोदा गया, लेकिन इसके आसपास के सुरक्षात्मक उपकरण नहीं लगा था.ALSO READ:वाराणसी में चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पिटाई से मजदूर की मौत, ईंट भट्ठा मालिक समेत दो गिरफ्तार चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर में चोरी के शक में पिटाई से रामजनम वनवासी (45) नामक मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी सीता की तहरीर पर चोलापुर थाने में हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने भट्ठा मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, चंदौली के धराव गांव निवासी रामजनम गोसाईंपुर के बड़कीबारी स्थित ससुराल में रहता था और चिरईगांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था. बताया गया कि 20 अगस्त को रामजनम हड़ियाडीह स्थित अजय सिंह के ईंट-भट्ठे के पास दिखाई दिया. चोरी के शक में अजय सिंह ने अपने साथी गरथौली निवासी विशाल सिंह के साथ उसे पकड़ लिया. दोनों ने रामजनम को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा. पिटाई से वह बेसुध हो गया तो दोनों उसे उसकी ससुराल पहुंचाने के लिए निकले. रास्ते में उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों शव धान के खेत में छोड़कर भाग गए.21 अगस्त को पुलिस ने खेत से शव बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराई थी. बुधवार को पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शिवदसा और विशाल सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह निवासी गरथौली को गिरफ्तार कर लिया.
वाराणसी में चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पिटाई से मजदूर की मौत, ईंट भट्ठा मालिक समेत दो गिरफ्तार
वाराणसी में चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पिटाई से मजदूर की मौत, ईंट भट्ठा मालिक समेत दो गिरफ्तार
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर में चोरी के शक में पिटाई से रामजनम वनवासी (45) नामक मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी सीता की तहरीर पर चोलापुर थाने में हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने भट्ठा मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, चंदौली के धराव गांव निवासी रामजनम गोसाईंपुर के बड़कीबारी स्थित ससुराल में रहता था और चिरईगांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था. बताया गया कि 20 अगस्त को रामजनम हड़ियाडीह स्थित अजय सिंह के ईंट-भट्ठे के पास दिखाई दिया. चोरी के शक में अजय सिंह ने अपने साथी गरथौली निवासी विशाल सिंह के साथ उसे पकड़ लिया. दोनों ने रामजनम को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा. पिटाई से वह बेसुध हो गया तो दोनों उसे उसकी ससुराल पहुंचाने के लिए निकले. रास्ते में उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों शव धान के खेत में छोड़कर भाग गए.21 अगस्त को पुलिस ने खेत से शव बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराई थी. बुधवार को पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शिवदसा और विशाल सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह निवासी गरथौली को गिरफ्तार कर लिया.वीडियो सामने आने के बाद बदला जांच का रुखशव मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका थी. इसी बीच पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो सामने आया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया. मामले में अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है.ALSO READ:BHU के प्रोफेसर आशुतोष मोहन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर आशुतोष मोहन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers’ Award) 2026 के लिए किया गया है। उन्हें 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।प्रो. आशुतोष मोहन को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के योगदान, डिजिटल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के क्रियान्वयन, शोध, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और अकादमिक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके चयन को BHU के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
BHU के प्रोफेसर आशुतोष मोहन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026
BHU के प्रोफेसर आशुतोष मोहन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026
वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर आशुतोष मोहन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers’ Award) 2026 के लिए किया गया है। उन्हें 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।प्रो. आशुतोष मोहन को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के योगदान, डिजिटल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के क्रियान्वयन, शोध, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और अकादमिक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके चयन को BHU के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।डिजिटल शिक्षा और SWAYAM में अहम योगदानप्रो. मोहन वर्तमान में राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के लिए INI-SWAYAM के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने INI-SWAYAM प्लेटफॉर्म पर तीन MOOCs विकसित किए हैं, जिनमें दो पाठ्यक्रम जर्मनी के GIZ के सहयोग से तैयार किए गए हैं। उनके कार्य का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।BHU में वह NEP 2020 कोऑर्डिनेशन सेल के को-कन्वीनर भी हैं। इस भूमिका में उन्होंने विश्वविद्यालय में बहुविषयक,h लचीली, विद्यार्थी-केंद्रित और भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।100 से अधिक मास्टर विद्यार्थियों और 12 शोधार्थियों का किया मार्गदर्शनप्रो. मोहन ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, BHU में मार्केटिंग मैनेजमेंट, कंज्यूमर बिहेवियर, सर्विसेज मार्केटिंग, रिसर्च मेथडोलॉजी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषयों का अध्यापन किया है। उन्होंने 12 डॉक्टोरल स्कॉलर्स और 100 से अधिक मास्टर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। वर्तमान में वह IM(FMS)-BHU में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।ALSO READ : 95 बटालियन सीआरपीएफ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, जवानों की कलाई पर सजी राखियां50 से अधिक शोध पत्र और छह पुस्तकेंप्रो. मोहन का शोध मुख्य रूप से सप्लाई एवं डिमांड चेन मैनेजमेंट और इसके मार्केटिंग मैनेजमेंट से संबंध पर केंद्रित है। उन्होंने रेफरीड जर्नल्स में 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिनमें Scopus Q1 जर्नल्स भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने छह पुस्तकों का लेखन और संपादन किया है।उन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जैसी संस्थाओं द्वारा समर्थित पांच प्रमुख बाहरी वित्त पोषित शोध परियोजनाएं भी पूरी की हैं।उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत कड़ीप्रो. मोहन ने शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया है। उन्होंने Apollo Hospitals, GAIL, NTPC, Power Grid, VSCL, CPRI और BSNL सहित विभिन्न संस्थानों के लिए कैंपस और इन-कंपनी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए हैं। वह BHU Management Review के मैनेजिंग एडिटर भी हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित जर्नल्स के समीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।प्रो. मोहन ने MBA BHU से, Ph.D. दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से और D.Litt. इन मैनेजमेंट BHU से किया है। BHU से जुड़ने से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज में भी सेवाएं दीं।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन पर प्रो. मोहन ने कहा कि उनके लिए शिक्षण केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और मूल्यों का विकास करते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने इस सम्मान को अपने शिक्षकों, विद्यार्थियों, सहकर्मियों, परिवार और BHU से मिले अवसरों का सामूहिक सम्मान बताया।शिक्षक दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान प्रो. मोहन की 25 वर्षों से अधिक की अकादमिक यात्रा, डिजिटल लर्निंग, शैक्षणिक सुधार, शोध और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।