Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में फिर सजेगा गंगा का आंचल, गंगा महोत्‍सव एवं देव दीपावली की भव्य तैयारियां शुरू

काशी में फिर सजेगा गंगा का आंचल, गंगा महोत्‍सव एवं देव दीपावली की भव्य तैयारियां शुरू
Aug 19, 2026, 08:02 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : गंगा का आंचल एक बार फिर सजाने की तैयारी शुरू हो गई है. आगामी गंगा महोत्सव और देव दीपावली को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित विभागों को समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए.


20 से 23 नवंबर तक गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा. गंगा महोत्सव का प्रमुख कार्यक्रम राजघाट पर होगा, जबकि अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नमो घाट और राजघाट को प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा.


मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश


मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में काशी की स्थानीय कला, संगीत, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रमुखता दी जाए. स्थानीय कलाकारों के साथ काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों और राजघाट के समीप संचालित गुरुकुल के छात्रों को भी कार्यक्रमों में अवसर देने पर जोर दिया गया. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर स्थानीय कलाकारों की जानकारी जुटाने और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

काशी की स्थानीय अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी उत्पादों सहित स्थानीय उत्पादों के स्टॉल प्रमुख घाटों और होटलों पर लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई. इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काशी की कला और शिल्प से परिचित कराने का अवसर मिलेगा.


सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक तैयारियों की समीक्षा


बैठक में घाटों की साफ-सफाई और सिल्ट हटाने, प्रकाश एवं सजावट, गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग पर मंथन किया गया. विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्निशमन व्यवस्था, पर्यटकों की सुविधा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. मंडलायुक्त ने नगर निगम को आयोजन से पहले घाटों पर जमा सिल्ट की सफाई समय से पूरा कराने के निर्देश दिए. साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने को कहा.


ALSO READ : वाराणसी में ठंडे समोसे की लड़ाई पहुंची कोर्ट, केस दर्ज करने का आदेश



देव दीपावली में दिखेगी काशी की सांस्कृतिक पहचान


मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि गंगा महोत्सव और देव दीपावली वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान से जुड़े प्रमुख आयोजन हैं. इन अवसरों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान काशी की गंगा-जमुनी संस्कृति, कला, संगीत और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए. बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, सचिव विकास प्राधिकरण वेद प्रकाश, एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह समेत पर्यटन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और गंगा घाट समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.