BHU के कुलपति 21 अगस्त को राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का करेंगे भ्रमण

वाराणसी : 18 अगस्त काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी 21 अगस्त को विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मीरजापुर का भ्रमण करेंगे. इस दौरान वे परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने के साथ कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे.
भ्रमण के दौरान कुलपति दक्षिणी परिसर स्थित सेंट्रल हिन्दू स्कूल भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दूरचिकित्सा (टेलीमेडिसिन) सुविधा से संबंधित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
कुलपति दक्षिणी परिसर में नवप्रवेशी स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक जीवन और विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे.
ALSO READ : IIT-BHU में जल गुणवत्ता और नदी प्रदूषण प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से
कुलपति के भ्रमण के अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.



