Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मुख्‍यमंत्री का आज से दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा संग कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल ...

मुख्‍यमंत्री का आज से दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा संग कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल ...
Jun 12, 2026, 07:18 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम काशी आ रहे हैं. इस व्यस्त दौरे के दौरान विविध आयोजनों में शामिल होंगे. योगी शाम चार बजे के करीब हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे. इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों और आगामी योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे.

योगी शाम सात बजे सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट जाएंगे. वहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरण, विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण, बृहद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे.


इसके बाद श्रीकालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वापस सर्किट हाउस आ जाएंगे. योगी अगले दिन 13 जून को सुबह नौ बजे बीएचयू में बन रहे नेशनल सेंटर आफ एजिंग परियोजना का निरीक्षण करेंगे और विज्ञान भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे. योगी बीएचयू से ही हेलीकाप्टर से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.


सीएम के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था तथा आम जनमानस की सुविधा सुनिश्चित करने के आवश्यकतानुसार यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किए जाने के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है.


- अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 03 घण्टें पूर्व टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहन को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को लकड़ीमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 02 घण्टें पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- राजघाट पुल सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहनों का संचालन वीवीआईपी के आगमन से 03 घण्टें पूर्व बन्द रहेगा.


- मैदागिन चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा.


- गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा.


- मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अन्ध्रापुल चौराहा / मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- लहुराबीर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- जंगमबाड़ी से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा.


- भोजूबीर तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को जेपी मेहता तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अर्दली बाजार तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- जेपी मेहता तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे सेन्ट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- कचहरी चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अम्बेडकर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा.


- भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा से चौकाघाट के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा.


- लहुराबीर से मैदागिन के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा.


- आटो/ई-रिक्शा का संचालन पुलिस लाइन से चौकाघाट, लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच बन्द रहेगा.


- भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा तथा जे०पी० मेहता तिराहा के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन /प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा.


ALSO READ : तेज आधी में कई इलाकों में गिरा पेड़, घंटो बिजली आपूर्ति रही बंद ...


यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने अपील की है कि उपरोक्तानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं अत्यंत आवश्यकता की दशा में ही वाहन एवं अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र मार्ग में निकले.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।