तेज आधी में कई इलाकों में गिरा पेड़, घंटो बिजली आपूर्ति रही बंद ...

वाराणसी: तेज आंधी और बारिश से गुरुवार की भोर में पेड़ की डाल ट्रांसफॉर्मर पर गिर गई. इससे सारनाथ मवैया सहित करीब आठ इलाकों की बिजली चली गई. बिजली विभाग के कर्मियों ने करीब 10 घंटे में ट्रांसफॉर्मर और तार ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की.
तेज आंधी बारिश की वजह से कई जगहों की बिजली चली गई थी हवेलिया चौराहा के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर पर भी पेड़ गिर गया. इसके वजह से शहरों के कई क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. लोगो को सुबह पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ा.
नगर निगम की टीम के द्वारा पड़े की डालियों की छंटाई की गई और पड़े को काटकर हटाया आस पास के पड़े की डाली को भी काटा गया ताकि आगे इसके वजह से कोई दिक्कत का सामना करना पड़े वहीं बिजली विभाग के द्वारा टूट हुए तारों की रिपेयरिंग करने के बाद लगभग 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई.
कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर जलने से बड़ी परेशानी
आशापुर सारनाथ स्थित कॉलोनी में कई जगह पर 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया इसके वजह से कई जगहों की बिजली खराब थी.
कई इलाकों में लोड बढ़ने से बिजली कटौती की गई जिससे लोग परेशान हो गए अधिक भार पड़ने से बिजली की कटौती बाद गई है जिससे आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ALSO READ:जीएसटी अधिकारी के रिश्तेदार के घर चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड में एक बदमाश को लगी गोली...
बिजली ट्रिपिंग से कई कालोनियां प्रभावित, और कई इलाकों में टूटा तार
शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली की समस्या परेशान थे. वहीं नगर निगम के दावों की पोल खोल दी. कई इलाकों में लोग बिजली समस्या से प्रभावित थे. मलदहिया स्थिति सुभाषनगर में लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा वही कई जगह पर लोग बिजली की समस्या से परेशान रहे.



