Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में सीजन का सबसे घना कोहरा, ठंडी हवाओं ने कंपाया, जनजीवन प्रभावित

वाराणसी में सीजन का सबसे घना कोहरा, ठंडी हवाओं ने कंपाया, जनजीवन प्रभावित
Dec 15, 2025, 07:20 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : सीजन में मौसम का रुख पहली बार सबसे अध‍िक तीखा रहा. तड़के से लेकर दोपहर तक गलन के साथ ही प्रचंड कोहरे का जोर रहा. इस दौरान ठंडी हवाओं ने कंपाया तो गलन के जोर ने लोगों को घर में दुबकने को व‍िवश क‍िया. हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी सुस्‍त रही. हालांक‍ि सुबह दस बजे के बाद धूप मामूली रूप से ख‍िली. पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का जोर होने से पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं का जोर पूर्वांचल तक गलन का असर लेकर आ रही हैं. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मोसम का रुख और भी तल्‍ख होगा तो पारा पांच ड‍िग्री के नीचे भी जा सकता है. मौसम विभाग ने सोमवार के ल‍िए घने कोहरे की उम्‍मीद पूर्व में ही जताई थी. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 24.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.3 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा. आर्द्रता न्‍यूनतम 76% और अध‍िकतम 95% दर्ज की गई.


ट्रेनों का संचालन और उडानें भी प्रभावित


KOHRA


कोहरे की धुंध से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. कैंट स्टेशन से गुजरने वाली हरिद्वार-राजगीर स्पेशल सर्वाधिक 17.30 घंटे लेट रही. वहीं, नई दिल्ली से दोपहर में आने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस 1.35 घंटे लेट दोपहर 3.35 बजे कैंट स्टेशन पहुंची. जिसे ट्रेन 1.25 घंटे रीशेड्यूल करके शाम 4:25 बजे रवाना किया गया.

रात को नई दिल्ली से आने वाली वंदेभारत भी एक घंटे से ज्यादा लेट यहां पहुंची. इसके अलावा हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस छह घंटे, बलूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, हापा-नाहरलगुन स्पेशल 3.30 घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 3.30 घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही. वहीं नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.30 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-बलिया भृगु एक्सप्रेस 2.30 घंटे और एसएसएस हुबली-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 2.15 घंटे लेट रही.

व‍िमानों का संचालन बुरी तरह प्रभाव‍ित रहा. सुबह दस बजे आसमान कुछ साफ होने के बाद बाद भी कोई विमान लैंड नहीं हो सका था. इंडिगो की पुणे की फ्लाइट ने पहले ही अपनी उड़ान को बंद कर दिया है. सोमवार को काठमांडू से आने वाली बुद्धा एयर की उड़ान विलंबित रही. इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान भी विलंबित रही. अकासा एयर की बैंगलुरु से आने वाली फ्लाइट भी डेढ़ घंटे विलंबित हो गई है, जो 10 बजे के बजाय 11:30 बजे पहुँचने की संभावना जताई गई. विलंबित उड़ानों के कारण यात्रियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.


ALSO READ:बैंक में चोरी का प्रयास : रोशनदान से घुसे चोर नहीं तोड़ सके मेन लाकर


सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित सेंट मैरी स्कूल परिसर के बाद अब 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) इलाके में भी उसके देखे जाने की चर्चा से दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया. परिसर में मौजूद दो सैन्य कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर एक बार फिर भागने में सफल रहा. लगातार दूसरे स्थान पर जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से छावनी क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास की झाड़ियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपा हो सकता है. हालांकि, 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि मार्निंग वॉक करने वालों ने दूरी बना ली है.ALSO READ : पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादनगौरतलब है कि 22 अक्टूबर को सेंट मैरी स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बड़ा जंगली जानवर दिखाई देने के बाद तेंदुआ होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीमों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की थी. हालांकि, तलाशी के दौरान तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले थे और वन विभाग ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं की थी. हालांकि वन विभाग की टीमें बराबर निगरानी कर रही हैं.
पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी आगमन पर रविवार को पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत का माहौल देखने को मिला. प्रधानमंत्री अरविंद मिल की इकाई का लोकार्पण के बाद हेलीकाप्‍टर से पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाइन से उनका काफिला सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट होते हुए नमो घाट की ओर रवाना हुआ. मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों पर लोगों ने उनका स्‍वागत किया. प्रधानमंत्री ने भी सड़क किनारे मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख मार्गों को सजाया गया था. कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे. ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया. मार्ग पर मौजूद लोगों में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया. काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष रूप दिया. जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे भी लगे.ALSO READ : वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई परिधान निर्माण इकाई का किया उद्घाटनप्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई थी. महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा व पार्टी के झंडे लेकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान शंखनाद और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष भी सुनाई दिए. भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे. समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया.प्रधानमंत्री का नमो घाट पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ हवाई प्रदर्शन में शामिल होने का कार्यक्रम था. यह आयोजन भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम सहित विभिन्न विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हवाई करतब दिखाए.

"अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत पीएम ने कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया
"अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत पीएम ने कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयें और हमेशा की तरह इस बार भी काशीवासियों को सौगात दी. मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया. "अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत यहां कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया.इस औद्योगिक प्लांट में स्थानीय ही नहीं पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इतना ही नहीं स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती हो भी चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह पहल कपड़ा और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी.बताते चलें कि पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा. यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा.अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है. यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार कपड़ों तथा औद्योगिक इस्तेमाल के विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है. इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है. यह डेनिम के कपड़े (इससे जींस बनाई जाती है) के साथ सूती व लिनेन के कपड़े, सादे कपड़े, सूट के लिए फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को कपड़ा उपलब्ध कराती है.ALSO READ : रामनगर में आस्था का सैलाब, भोर की आरती में गूंजा 'जय श्रीराम, लाखों श्रद्धालु बने साक्षीप्रधानमंत्री ने शुभारंभ के पश्चात मिल के पदाधिकारियों से वहां पर बनाए जा रहे कपड़ों, खादी के बने कपड़ों एवं उनके मैटेरियल के बारे में जानकारी ली. "अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत महिलाओं से संवाद किया. उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी चुनौतियों के बाबत विस्तार से जानकारी ली. अरविन्द मिल्स द्वारा उत्पादित कपड़ों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इससे पूर्व मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया.