जनता दर्शन में मंडलायुक्त ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

वाराणसी: मंडलायुक्त एस.राजलिंगम ने आज सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे.

जनता दर्शन में अधिकारियों को दिशा-निर्देश
आयोजित हुए इस जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने प्राप्त शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कई मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही, इसी के आगे उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
जनता दर्शन में मौजूद कई विभागों के अधिकारी
इस दौरान राजस्व, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हो, जनता दर्शन के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
ALSO READ: सफलता की कहानी: ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ममता ने हासिल किया मुकाम, लक्ष्मी बनकर उभरी



