Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी व गंगा की थीम पर बनेगा सदन भवन, प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला

काशी व गंगा की थीम पर बनेगा सदन भवन, प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला
Feb 18, 2026, 12:38 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर निगम मुख्यालय का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने वाला है. सिगरा स्थित मुख्यालय परिसर में जर्जर हो चुके पुराने भवनों को ध्वस्त यहां भव्य और हाईटेक नगर निगम सदन भवन का निर्माण किया जाएगा. करीब 97 करोड़ (9699.65 लाख) रुपये की लागत से बनने वाला इस अत्याधुनिक भवन का मॉडल विशेष रूप से काशी और गंगा की थीम पर आधारित है, जिसकी बाहरी बनावट शिवलिंग की आकृति जैसी नजर आएगी. वर्तमान में इसे जी-प्लस फोर (चार मंजिला) स्तर पर निर्मित किया जा रहा है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्र 21,858.01 वर्ग मीटर है. आवश्यकता पड़ने पर इसे भविष्य में सात मंजिला (जी-प्लस सेवन) तक विस्तार देने का भी विकल्प रखा गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों रखे जाने की तैयारी है, जिसके लिए नगर निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है.


15 माह में पूरा करने का लक्ष्‍य


इसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस, उप्र जल निगम द्वारा ईपीसी मोड पर 15 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में यह न केवल प्रशासनिक कामकाज को सुगम बनाएगा, बल्कि अपनी स्थापत्य कला से काशी की संस्कृति की झलक भी पेश करेगा. ​भवन के भूतल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आम जनता को एक ही परिसर में सभी बुनियादी सुविधाएं मिल सके. यहां तीन अलग-अलग प्रभागों में पुलिस चौकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, पीआरओ कार्यालय, डाटा सेंटर, कंप्यूटर सेल, कैंटीन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण कक्ष प्रस्तावित हैं. वहीं प्रथम प्रभाग में रिकार्ड रूम, कैश काउंटर, वॉल्ट रूम, मिटिंग रूम, ग्रीन रूम, जेसीओ रूम, शौचालय तथा द्वितीय प्रभाग में लिफ्ट, सर्विस एरिया, शौचालय, यूनियन हॉल एवं तृतीय प्रभाग में पुलिस चौकी, बैंक/ पोस्ट आफिस, कैंटिन, सर्वर रूम, जन्म/मृत्यु पंजीयन कक्ष, रिकार्ड रूम, टैक्स कलेक्शन रूम आदि प्रस्तावित है. इसी प्रकार प्रथम तल पर 180 पार्षदों की क्षमता वाला भव्य सदन हॉल होगा, जहां लोकतांत्रिक चर्चाओं के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी.


हर तल पर विभागों का व्यवस्थित बंटवारा


प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए भवन के ऊपरी तलों पर विभागों का व्यवस्थित बंटवारा किया गया है. द्वितीय तल पर पार्षदों के लिए विशेष कक्ष और वीवीआईपी रूम होंगे, जबकि चतुर्थ तल पर महापौर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्तों के कार्यालय के साथ-साथ एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जाएगा. तृतीय तल पर मीटिंग रूम और टैक्स विभाग संचालित होंगे. पूरे भवन में आवागमन के लिए दो-दो लिफ्ट, आधुनिक शौचालय और सर्वर रूम जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यह पूर्वांचल ही नहीं सूबे का सबसे आधुनिक नगर निगम मुख्यालय बन सके.


ALSO READ : हुकुलगंज के नलो में सीवर का पानी! बदबू, कंकड़ और गंदगी से लोग परेशान


क्‍या बोले महापौर


"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प से काशी का चहुंमुखी कायाकल्प हो रहा है. सिगरा स्थित नगर निगम का यह नया सदन भवन न केवल अधिकारियों और पार्षदों के लिए एक आधुनिक कार्यस्थल बनेगा, बल्कि अपनी भव्य 'काशी-गंगा' सांस्कृतिक थीम के कारण यह वैश्विक पटल पर बनारस की नई पहचान और विकास का 'मील का पत्थर' साबित होगा. यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सुशासन का प्रतीक बनेगा, जहां।एक ही छत के नीचे डिजिटल तकनीक और पौराणिक परंपराओं का संगम दिखेगा, जिससे जनसामान्य को मिलने वाली सुविधाओं में अभूतपूर्व सुगमता आएगी." -अशोक कुमार तिवारी, महापौर

महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार, लक्सा पुलिस ने दबोचा
महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार, लक्सा पुलिस ने दबोचा
वाराणसी : महिलाओं और लड़कियों को देखकर सरेआम छींटाकशी, अश्लील गाने और अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों को लक्सा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मजदा पार्किंग के सामने सड़क पर दो युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहे हैं ,और छींटाकशी व अश्लील हरकतें कर रहे हैं. सूचना पर लक्सा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द चौरसिया (36) निवासी पुराना पान दरीबा, सूरजकुंड, थाना लक्सा और राहुल यादव (25) निवासी शिवपुरवा, महमूरगंज, थाना सिगरा के रूप में हुई है,पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना लक्सा में मु0अ0सं0-0080/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है, गिरफ्तारी 12 अगस्त को मजदा पार्किंग के पास से की गई.ALSO READ : हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों को सिखाई गई ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने की विधिकार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजू कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल गीता, महिला कांस्टेबल कंचन देवी और रिजर्व महिला कांस्टेबल सलोनी पाण्डेय शामिल रहीं,पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी है और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत, छींटाकशी तथा महिला उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों को सिखाई गई ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने की विधि
हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों को सिखाई गई ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने की विधि
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत बुधवार को ध्वज संहिता एवं ध्वज फहराने का तरीका विषयक संगोष्ठी का आयोजनकिया गया, अभियान के तहत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विद्यार्थियों को ध्वज संहिता एवं ध्वज फहराने के सही तरीके से अवगत कराया गया,अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रभाशंकर मिश्र ने कहा तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान नहीं, बल्कि हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है.राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिसे हमें पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए, उन्होंने राष्ट्रगान के सम्मान और उसकी मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए उसका अनादर न करने की बात कही. मुख्य व्यक्ता डॉ. मनोहर लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय ध्वज वीरता, संपन्नता, स्वाभिमान व शांति का प्रतीक है, वहीं, अशोक चक्र संदेश देता है. कि हमे एक हो कर रहना चाहिए, जिससे हमारे विभिन्नता में एकता प्रदर्शित होता है.उन्होंने कहा कि हम चाहे कही भी रहे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। झण्डा कोई फ़ैशन का विषय नहीं है, बल्कि पैशन का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने छात्रों को राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया, डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि विशेष अवसरों पर अलग-अलग ध्वजों को फहराया जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि किस आकार के ध्वज का उपयोग कौन-कौन कर सकता है, ताकि राष्ट्रध्वज की गरिमा और निर्धारित नियमों का उचित पालन सुनिश्चित किया जा सके. डॉ. सरिता राव ने कहा कि छात्रों को राष्ट्रध्वज की स्वच्छता और गरिमा के प्रति जागरूक रहना चाहिए. ध्वज को सम्मान पूर्वक रखना चाहिए.ALSO READ : वाराणसी के घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी का पिंडदान, छोटे बेटे ने निभाई धार्मिक रस्मकार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवजी सिंह, संचालन खुशबू सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर शिवांग, श्रवण, मानवेन्द्र, समर प्रताप सिंह, कशिश, सानिया, रीमा, शुभांगी, दिलकशा, अमित आदि उपस्थित रहे.
वाराणसी के घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी का पिंडदान, छोटे बेटे ने निभाई धार्मिक रस्म
वाराणसी के घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी का पिंडदान, छोटे बेटे ने निभाई धार्मिक रस्म
वाराणसी : पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा के निधन के बाद बुधवार को वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया. चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हुआ था.मां की आत्मा की शांति के लिए एच. डी. रमेश गौड़ा ने वाराणसी के पवित्र घाट पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान और अन्य धार्मिक रस्में पूरी की गईं.चेनम्मा देवेगौड़ा के बड़े बेटे एच. डी. कुमारस्वामी वर्तमान में केंद्र सरकार में भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री हैं. हालांकि, पिंडदान के लिए वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा पहुंचे और उन्होंने ही धार्मिक रस्में पूरी कीं.इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पूर्व राजनीतिक सचिव रहे एच. एन. शर्मा भी मौजूद रहे। पिंडदान की रस्म पूरी होने के बाद एच. डी. रमेश गौड़ा और उनके साथ आए लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया.उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत चेनम्मा देवेगौड़ा की आत्मा की शांति तथा परिवार के सुख-शांति की कामना की। वाराणसी के घाट पर संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान परिवार की आस्था और परंपराओं के प्रति समर्पण देखने को मिला.पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा के निधन के बाद बुधवार को वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया। चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हुआ था.मां की आत्मा की शांति के लिए एच. डी. रमेश गौड़ा ने वाराणसी के पवित्र घाट पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान और अन्य धार्मिक रस्में पूरी की गईं.चेनम्मा देवेगौड़ा के बड़े बेटे एच. डी. कुमारस्वामी वर्तमान में केंद्र सरकार में भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री हैं। हालांकि, पिंडदान के लिए वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा पहुंचे और उन्होंने ही धार्मिक रस्में पूरी की.ALSO READ :राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की बुनियाद को मजबूत करें युवा : प्रो. बिहारी लाल शर्माइस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पूर्व राजनीतिक सचिव रहे एच. एन. शर्मा भी मौजूद रहे। पिंडदान की रस्म पूरी होने के बाद एच. डी. रमेश गौड़ा और उनके साथ आए लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया .उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत चेनम्मा देवेगौड़ा की आत्मा की शांति तथा परिवार के सुख-शांति की कामना की। वाराणसी के घाट पर संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान परिवार की आस्था और परंपराओं के प्रति समर्पण देखने को मिला.