Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा, ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 'पिक एंड ड्रॉप प्वांइट

नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा, ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 'पिक एंड ड्रॉप प्वांइट
Mar 12, 2026, 12:34 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: शहर को जाम के जंजाल से मुक्त कराने के लिए नगर निगम पार्किंग प्रबंधन को व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है. इस क्रम में 12 मार्च गुरुवार को स्मार्ट सिटी बैठक सभागार में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंधन समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए निजी और सार्वजनिक पार्किंग संचालकों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया गया. इसके लिए निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से एक सप्ताह के भीतर अपने यहां पार्क होने वाले वाहनों की औसत संख्या, उपलब्ध खाली स्पेस और संचालन पर होने वाले खर्च का विस्तृत विवरण तलब किया है.


रे


दरअसल, पार्किंग शुल्क को लेकर लगातार आपत्तियां मिल रही थीं. इन आपत्तियों के तार्किक निस्तारण के लिए निगम ने यह डेटा मांगा है ताकि शुल्क का निर्धारण सही ढंग से किया जा सके. वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम को देखते हुए निगम ने पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था पर बल दिया है. नगर आयुक्त द्वारा ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऐसे स्थल चिह्नित करने के सुझाव मांगे गए हैं जहां चालक सिर्फ सवारी उतारेंगे और तुरंत वहां से निकल जाएंगे. इन स्थलों पर ऑटो खड़ा करने की सख्त मनाही होगी.


ु


यह भी पढ़ें: मजबूत इच्छाशक्ति जीवन की किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम- प्रो. मंगला कपूर


इस नई व्यवस्था पर विचार करने के लिए ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने निगम से 15 दिन का समय मांगा है. ​बैठक में मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, निजी पार्किंग संचालक, सार्वजनिक पार्किंग के ठेकेदार और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी शामिल रहे. नगर आयुक्त ने दो-टूक कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी पक्षों का सहयोग अनिवार्य है.

पत्रकारों को मिलेगा आवास और आयुष्‍मान योजना का लाभ, सीएम ने दिया भरोसा
पत्रकारों को मिलेगा आवास और आयुष्‍मान योजना का लाभ, सीएम ने दिया भरोसा
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण संकेत दिए. दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम से काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को उनके लिए सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है.संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीते 9 साल में बदलती काशी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी के विकास कार्यों की सराहना की. कहा कि ‘बदलता बनारस’ पूरे देश में अब विकास का मॉडल बन चुका है. संघ अध्यक्ष ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आवास की समस्या, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत और पेंशन के मुद्दे सम्बंधित बात रखी. इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गोरखपुर की तर्ज पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में भी पत्रकार आवास योजनाएं लागू करने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही, पत्रकारों को आयुष्मान योजना से भी जोड़ा जाएगा जिससे पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके. इसको सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और पत्रकार, जो दिन-रात समाज को जागरूक रखने का कार्य करते हैं, उन्हें भी इन योजनाओं से जोड़ा जाना प्राथमिकता में है. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना. तत्पश्चात संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों की समस्याओं के बाबत पत्रक सौंपा और सहानुभूतिपूर्वक पूरा करने का अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय शामिल थे.कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दानबातचीत के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेंद्र सिंह के परिजनों को मुआवजा अभी तक न मिलने की बात संज्ञान में दिया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया. संघ अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को वार्षिकी डायरी भेंट की गई. मुख्यमंत्री ने वार्षिकी के मुख्यपृष्ठ के साथ अन्य पन्नों को भी देखा. पत्रकारिता के पुरोधा विष्णु राव पराड़कर की कर्मस्थली ‘पराड़कर स्मृति भवन’ आने के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द ही वहां आने का वादा किया.
कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
वाराणसी : बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त और प्लाज्मा दान किया. इस सराहनीय पहल में बीएससी एग्रीकल्चर यूजी के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार,भूपेंद्र और श्वेताभ शामिल रहे. इन छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद कैंसर मरीजों की सहायता की और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई.कैंसर के उपचार के दौरान कई मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है. एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो बच्चों की जान बचाई जा सकती है. बहुत सारे बच्चे इसके आभाव में अपनी जिंदगी खो बैठते है जो कि प्लाज्मा के उपलब्धता से बचाई जा सकती थी. ऐसे में इन छात्रों का यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है और समाज के लोगो को भी इसमें अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए.ALSO READ मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गयाछात्रों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे. यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यू. पी. सिंह के प्रेरणा अंतर्गत वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ तरुन वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के तरफ से हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की कर्मचारी खुशबु कुमारी ने बच्चों कों लगातार प्रोत्साहित किया. आज के इस मानवीय प्रयास के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय के मूलमंत्र “विद्या धर्मेण शोभते” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया है कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए.यह पहल न केवल वर्तमान समय की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप है, बल्कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान करती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
Manoj Tiwari's political attack in Varanasi: Said- Mamta Didi's system has been shakenवाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और वहां की जनता अब बदलाव चाहती है.मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी और वहां कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है.‘बंगाल में भाजपा 15–20 सीट आगे चल रही’पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि अब तक वे राज्य में 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी लगातार प्रचार अभियान जारी रहेगा. उनके मुताबिक, राज्य की जनता विकास और निष्पक्ष शासन की मांग कर रही है और इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव मैदान में है.एआई और फर्जी वीडियो पर जताई चिंताकार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित फोटो और वीडियो को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनके मछली-भात खाने से जुड़ा एक फर्जी फोटो वायरल कर रहे हैं, जबकि वे व्यक्तिगत रूप से मांसाहार का सेवन नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री पर बिना जांच के विश्वास न करें.‘विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है’सांसद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विपक्ष चुनावी माहौल में दबाव महसूस कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था तथा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.Also Read: VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप