Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में बदला मौसम का मिजाज, पर्यटकों ने उठाया बारिश का लुत्फ

काशी में बदला मौसम का मिजाज, पर्यटकों ने उठाया बारिश का लुत्फ
Apr 04, 2026, 05:31 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Varanasi News: वाराणसी में मौसम का रूख कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है. जिसका आनंद काशी घूमने आ रहे पर्यटक जबरदस्त उठा रहे है. बीते शुक्रवार को डेढ़ घंटे में 12 डिग्री पारा लुढ़कता नजर आया. वहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही. 4-5 अप्रैल और 7 से 9 अप्रैल तक आंधी-तूफान संग बारिश की चेतावनी दी गई है.


hgjuy


आंधी-तूफान के साथ कई जिले में 2.6 मिमी बारिश हुई. बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही. दुख की बात तो यह है कि, वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. जहां आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई, घटना के चलते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पति-पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.


क्या है पूरा मामला


मृतक रमेश चंद्र भारती (58 वर्ष) जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे, उनकी पत्नी चमेला देवी (56 वर्ष) के साथ वह अपने खेत में गेहूं की फसल का बोझ बांधने गए थे, इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवा के साथ बारिश होनी शुरू हो गई. तेज बारिश से बचने के लिए दोनों पास में स्थित नटवा बीर बाबा मंदिर पर रुक गए, जहां भिगने की वजह से वहां पास में स्थित पकड़ी के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए.


यह भी पढ़ें: नहीं उतर रहा डोनाल्ड ट्रंप का भूत, जंग के बीच दवाओं पर लगा 100 फीसदी टैरिफ


hjuy


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़


वहीं आनन फानन में आस-पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन स्थिति काफी गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया, पर अफसोस कि वहीं पहुंचते ही उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. दुख की खबर सुनते ही परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बताया जा रहा है कि, मृतक दंपती के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं, इस घटना से पूरा परिवार सदमें में है. गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

मुख्‍यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्‍वनाथ के किए दर्शन, दुकानदारों से की बातचीत
मुख्‍यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्‍वनाथ के किए दर्शन, दुकानदारों से की बातचीत
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से बातचीत कीऔर उनका कुशलक्षेम जाना. मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया. मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे थे. शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की.लोगों का दिल जीतायहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से संवाद किया. सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए. कहा सीएम ने दिल जीत लिया. मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे. गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की. मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया.यह भी पढ़ें: वाराणसी में पहली पुण्‍यतिथि पर मनोज कुमार आए याद, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलिइस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए. मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह, अवधेश सिंह आदि ने भी दर्शन-पूजन किया.एमची के सीएम ने कचौडी जलेबी का लिया स्‍वादमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को स्थानीय खान-पान का आनंद लिया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुके. यहां उन्होंने कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो वहां की पहचान को दर्शाती है. स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर बातचीत की. उन्होंने लोगों को सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम देखने के लिए प्रेरित किया.
वाराणसी में पहली पुण्‍यतिथि पर मनोज कुमार आए याद, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि
वाराणसी में पहली पुण्‍यतिथि पर मनोज कुमार आए याद, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि
वाराणसी: हिंदी सिनेमा में भारत कुमार नाम से विख्‍यात दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय मनोज कुमार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया. इस अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद ‘जादूगर’ के नेतृत्व में पितर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड पर लोगों ने एकत्र होकर महान कलाकार की यादें ताजा की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कुंड में मछलियों को चारा खिलाकर दिवंगत अभिनेता को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की.फिल्म जगत ने महान कलाकार को खो दियाइस अवसर पर शकील अहमद ‘जादूगर’ ने कहा कि 4 अप्रैल 2025 को मनोज कुमार के निधन से फिल्म जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया था. उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया. उनकी फिल्मों में उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, सन्यासी और दस नंबरी जैसी कई यादगार कृतियां शामिल हैं. देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के कारण उन्हें “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था.यह भी पढ़ें: यूट्यूब चैनल हैक कर विदेशियों को बेचने वाला गिरफ्तार, काफी दिनों से थी तलाशकरीब चार दशकों के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और एक सफल अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक एवं निर्माता के रूप में भी पहचान बनाई. उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. इस मौके पर चिंटू बनारसी, हैदर मुल्लाई, विक्की यादव, बल्ले शर्मा, जावेद हुसैन, बबलू जायसवाल और मोहम्मद अली सहित कई लोग उपस्थित रहे.
यूट्यूब चैनल हैक कर विदेशियों को बेचने वाला गिरफ्तार, काफी दिनों से थी तलाश
यूट्यूब चैनल हैक कर विदेशियों को बेचने वाला गिरफ्तार, काफी दिनों से थी तलाश
वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा से साइबर सेल और स्‍थानीय पुलिस ने यूट्यूब चैनल हैक करने वाले आरोपी सचिन राजभर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया. आरोपी मिलियन सब्सक्राइबर वाले चैनलों को टारगेट और हैक करने के बाद विदेशी यूट्यूबरों को महंगे दामों में बेचता था. गिरफ्तार आरोपी फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा रूपचंदपुर पारागडीह का निवासी है. एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया.यूट्यूब चैनल खरीदने का दिया झांसापूछताछ में आरोपी ने बताया कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से यूट्यूब चैनल खरीदने का झांसा देकर पीड़ितों से उनके चैनल, जीमेल के लॉगिन क्रेडेंशियल्स लेता था, फिर दुरुपयोग कर चैनल हैक कर लेता था. साइबर सेल प्रतिबिंब टीम के प्रभारी हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में बिहार और पंजाब में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं. अन्‍य राज्‍यों में उसके नेटवर्क का पता किया जा रहा है. साइबर सेल प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. फूलपुर पुलिस ने आरोपी का चालान किया है.यह भी पढ़ें: काशी में महानाट्य के जरिए सम्राट विक्रमादित्‍य का जीवन चरित्र जीवंत, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोतकिसी को भी न बताएं अपना लॉगिन, पासवर्डएसीपी विदुष सक्सेना ने अपील की कि किसी भी ऑनलाइन नौकरी, निवेश, लॉटरी और प्रलोभन संबंधी प्रस्तावों पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें. अनजान व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की धनराशि ट्रांसफर न करें. अनजान व्यक्ति के साथ अपने सोशल मीडिया, जीमेल, यूट्यूब अकाउंट की लॉगिन जानकारी साझा न करें. साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.