वाराणसी का मौसम हुआ खुशनुमा, देर रात तक होगी रिमझिम बारसात

वाराणसीः शनिवार रात में हुई बारिश ने वाराणसी में रविवार को मौसम खुशनुमा बना दिया. सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और रिमझिम फुहार गिरती रही. छुट्टी का दिन होने की वजह से लोगों ने इस मौसम का भरपूर आनंद लिया. कुछ ने घूमने-फिरने की योजना बनाई तो किसी ने परिवार के साथ ही पकवानों का लुत्फ उठाया.
आसमान में बादलों की मौजूदगी सुबह से रही. इससे लोगों को धूप और उमस से राहत मिली. मौसम विज्ञानी बीएचयू के प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव अनुसार अगले 24 घंटे तक जिले में रिमझिम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में ताजगी बनी रही. सुबह के साथ ही शाम का मौसम सुखद रहा. इस मौसम से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है. वहीं शहर के पार्कों, घाटों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है. हालांकि बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी हुई.
ALSO READ: सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज के विजेता समाधानों की घोषणा, वाराणसी में अब लागू होंगे वैश्विक नवाचार
मौसम विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान बिजली चमकने या तेज हवा चलने की स्थिति में खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें. वाहन चालकों को भी फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है.



