Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस में हैं 2610 वक़्फ़ संपत्तियां, इनकी जानकारी 5 दिसंबर अपलोड करना अनिवार्य

बनारस में  हैं 2610 वक़्फ़ संपत्तियां, इनकी जानकारी 5 दिसंबर अपलोड करना अनिवार्य
Sep 28, 2025, 10:09 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: ज़िले में शिया और सुन्नियों की वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना केंद्र सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए 5 दिसंबर आखिरी तारीख़ तय की गई है. इसके बाद अपलोड न करने की स्थिति में मुतावल्लियों पर जुर्माने के साथ ही कानूनी कारवाई की जाएगी.

रविवार की सुबह 11बजे वाराणसी के कमल गढ़हा स्थित मदरसा जामिआ अरबिया मतलाउल ओलूम में उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ संपत्ति को अपलोड करने के लिए मुतावल्लियों को प्रशिक्षण दिया गया. उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल बोर्ड लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर व कार्य पालक अधिकारी अहमद मुबीन किदवई और मुजाहिद रहमान ने प्रोजेक्टर के ज़रिये मुतावल्लियों को प्रशिक्षण दिया.


सरा खतौनी के साथ ही आधार कार्ड भी ज़रूरी


प्रशिक्षण के दौरान बताया कि उन्हें अपनी उन वक़्फ़ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना है। इसके लिए ज़रूरी दस्तावेज़ खसरा खतौनी के साथ ही आधार कार्ड भी ज़रूरी है. बताया कि सरकार ने वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और उनके digitalization के लिए पहल की है. मुतावल्लियों को बताया गया कि उन्हें हरहाल में 5 दिसंबर तक इन्हें अपलोड कर देना है. मुतावल्लियों ने इस बारे में और जानकारी भी हासिल की. इस दौरान अब्दुल्लह फैसल, अब्दुल्लाह शाहिद, मिर्ज़ा सैफ आदि कोआर्डी नेटर के अलावा एडवोकेट अख़लाक़, मुंशी एजाज़, हाजी खुर्शीद, असलम अलमारी, मो. शहाबुद्दीन मौजूद रहे।


ALSO READ : बनारस में गरजा बुलडोजर, हाकी खिलाड़ी पद्मश्री मो. शाहिद समेत कई दर्जनों मकान व दुकान जमींदोज



ज़िलेंभर में 2610 वक़्फ़ संपत्तियां


वाराणसी में कुल 2610 वक़्फ़ संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें कब्रिस्तान, मस्जिदें, दरगाह, इमामबाड़े, खानकाहे और मदरसे शामिल हैं. संयोजक मिर्ज़ा सैफ के अनुसार इन 2610 संपत्तियों में 104 शिया और 2506 सुन्नियों की हैं.


20 हज़ार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना


मास्टर ट्रेनर व कार्यपालक अधिकारी ,यूपी सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ अहमद मुबीन किदवई ने जानकारी दी कि वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और उन पर हो रहे कब्ज़े को देखते हुए सरकार ने इनकी जानकारी उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने का फरमान जारी किया है. 5 दिसंबर तक इसे पूरा करना है। इसके बाद इसे अपलोड नहीं करने पर 20 हज़ार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


अहमद मुबीन किदवई
मास्टर ट्रेनर व कार्यपालक अधिकारी
यूपी सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ

उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
Uff this heat: People troubled by the intense heat, heat wave took the life of a young man.Varanasi Weather: इन दिनों यूपी के वाराणसी जिले में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मि रहा है, इसी के साथ ही लू का दौर भी जारी है. बीते रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लू लगने से 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता ननकू यादव की मौत हो गई. आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जो 27 मई तक जारी रहेगा.यूपी भर में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने अपनी तपन से लोगों की हालत काफी खराब कर रखी है. जिसके चलते लोग काफी बीमार भी पड़ रहे है. ये गर्मी और धूप कोई मामूली नहीं, बल्कि त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का सिलसिला चल रह है. लू लगने से एक युवक की जान जाने से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है.मौसम विभाग बारिश होने की जताई संभावनामौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई को बनारस के अलावा आसपास के जिलों में थंडर स्टार्म के चलते बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया है. यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन सकती है.भीषण गर्मी का असरइस वर्तमान हफ्ते का समापन बीते रविवार को प्रचंड गर्मी और असहनीय लू के साथ हुआ. जिसके बाद से शुरू हो गई सूर्य किरणों की तल्खी दोपहर एक से तीन बजे तक चरम पर रही जबकि शहर में तपिश का असर रात लगभग 10 बजे तक महसूस होता रहा. जिससे लोगों के रातों की नींद उड़ गई. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. 40 किमी प्रति घंटा की गति से लू चली। इससे गर्म वातावरण का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.बाहर निकले लोगों के साथ विभिन्न चौराहों पर हों ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौसम से परेशान नजर आए, बीते रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 44.1 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के रौद्र रूप में कुछ कमी 29 एवं 30 मई को हो सकती है जब चमक-गरज के साथ छींटेछीं टे पड़ेंगे. 30 मई के बाद गर्मी फिर रफ्तार पकड़ेगी.नौतपा की अवधिखगोलीय घटनाक्रम के तहत 25 मई से दो जून के बीच सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कुछ घटेगी, इसके चलते नौ दिनों की अवधि के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है. उक्त अवधि को नौतपा कहा जाता है, जनसामान्य के लिए नौ दिन बेहद कष्टदायक होते हैं जबकि अच्छे मानसून की दृष्टि से धरती का तपना जरूरी भी माना गया है.अलर्ट मैसेज से घबराहटरविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तत्काल चेतावनी (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी, अर्ली वार्निंग-एमडीएईडब्ल्यू) का अलर्ट मैसेज आया तो ज्यादातर लोग मोबाइल में किसी गड़गड़ी या उसके ब्लास्ट होने की आशंका से सहम उठे. मैसेज के पहले तीन बार बीप, फिर घर्र-घर्र की आवाज आई. फिर, महिला स्वर गूंजा-‘अगले 24 घंटे के दौरान आपके क्षेत्र में हीटवेव चल सकती है’. चेतावनी बनारस के अलावा प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जनपदों के लिए जारी हुई है.Also Read: मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए एक बुलेट और दूसरी स्कूटी तक पहुंच गई, जिससे कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.धुएं और आग की वजह से घर में मौजूद लोग सुरक्षित निकलने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर आए। इसी दौरान मकान में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।