Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूरोप में युपी के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं, खुलेंगे रोजगार के द्वार

यूरोप में युपी के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं, खुलेंगे रोजगार के द्वार
Feb 27, 2026, 07:35 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: यूपी के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अपार अवसर हैं. युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित और वैध रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से कैंटोमेंट स्थित एक होटल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई. इसमें यूरोपीय देशों के कई प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है और उत्तर प्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है. प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल जापान, सिंगापुर और यूरोपीय देशों में जाकर निवेश व रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे हैं. इस्राइल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भेजे गए 6000 से अधिक श्रमिक सालाना 1000 करोड़ रुपये का रेमिटेंस प्रदेश भेज रहे हैं और जल्द ही 1500 और युवाओं को भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


j


कार्यक्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, उपनिदेशक सेवायोजन रवि शेखर आनंद, सहायक निदेशक मुकेश कुमार और सहायक श्रम आयुक्त अविनाश तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के साथ भारत-यूरोप अवसरों का समन्वय विषय पर आधारित इस कार्यशाला का आयोजन प्रदेश के सेवायोजन निदेशालय द्वारा विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) और यूरोपीय संघ के सहयोग से प्रवासन एवं गतिशीलता पर संवाद के अंतर्गत किया गया.


हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरियों की अपार संभावनाएं


सेवायोजन निदेशालय की निदेशक नेहा प्रकाश (आईएएस) ने इस पहल को युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर बताया. कार्यशाला में विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव जीना उइका ने विदेशों में कार्यरत भारतीयों के कल्याण और नीतियों पर चर्चा की, जबकि भारतीय विश्व मामलों की परिषद के संयुक्त सचिव अभिजीत चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के महत्व को बताया. यूरोपीय संघ की प्रथम सचिव वेरोनिका लिस्कोवा ने बताया कि यूरोपीय देशों में बढ़ती उम्र की आबादी के कारण हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं.


भारत और यूरोप के बीच बढ़ेगी गतिशीलता : एस. राजलिंगम


इटालियन दूतावास के काउंसलर यूजीनियो बोलूसो ने शेंगेन वीजा और यूरोपीय यूनियन ब्लू कार्ड जैसी जटिल प्रवासन नीतियों के बारे में विस्तार से बताया. अंतरराष्ट्रीय प्रवासन नीति विकास केंद्र की कंट्री को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुरभि सिंह ने शोध और क्षमता निर्माण पर जोर दिया. मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारत और यूरोप के बीच गतिशीलता बढ़ाने वाला एक ठोस कदम बताया.

वाराणसी के ऐतिहासिक कोतवाली थाने का कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए भवन का उद्घाटन
वाराणसी के ऐतिहासिक कोतवाली थाने का कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए भवन का उद्घाटन
वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक कोतवाली थाना परिसर का शुक्रवार को भव्य रूप से लोकार्पण किया गया पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया इस मौके पर उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना शहर का सबसे महत्वपूर्ण थाना है, जिसे बाबा काल भैरव की चौकी के रूप में भी विशेष पहचान प्राप्त है वर्ष 1901 में अंग्रेजों के समय निर्मित इस भवन की हालत समय के साथ जर्जर हो गई थी, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरी तरह से पुनर्निर्मित किया गया है.करीब सवा सौ साल पुराने इस भवन के जीर्णोद्धार पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इस दौरान न केवल थाना भवन को नया स्वरूप दिया गया, बल्कि उससे जुड़ी सड़क और सामने स्थित पार्क का भी सुंदरीकरण किया गया है.मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार पुराने थानों का कायाकल्प किया जा रहा है. इससे पहले चौक थाने को भी हेरिटेज स्वरूप में विकसित किया जा चुका है.उन्होंने कहा कि इस पहल से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके कार्य करने के माहौल में सुधार होगा.उन्होंने आगे जानकारी दी कि जल्द ही जैतपुरा थाना, चेतगंज थाना समेत अन्य पुराने थानों का भी नवीनीकरण किया जाएगा, ताकि उन्हें आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके.20 हजार घूस लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, एंटी करप्‍शन टीम ने की कार्रवाईअधिकारियों का मानना है कि थाना परिसर के नवीनीकरण से पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और फरियादियों को भी बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा.इस अवसर पर डीआईजी शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बसंवाल, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
20 हजार घूस लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, एंटी करप्‍शन टीम ने की कार्रवाई
20 हजार घूस लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, एंटी करप्‍शन टीम ने की कार्रवाई
वाराणसी : सरकारी महकमे में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्‍शन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.शिकायत के आधार पर एंटी करप्‍शन टीम ने जाल बिछायाजानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 समय लगभग 2.55 बजे शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्‍तव निवासी उत्‍तरी ककरमत्‍ता थाना मंडुआडीह वाराणसी ने एंटी करप्‍शन टीम से शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्‍वत मांग रहे हैं. शिकायत के आधार पर एंटी करप्‍शन टीम ने जाल बिछाया और 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस मंडुआडीह के पास से दोनों आरोपियों को रिश्‍वत लेते हुए दबोच लिया.यह भी पढ़ें: पुलिस की सख्‍ती, रोडवेज और रेलवे स्‍टेशन पर अराजकता फैलाने वाली 10 महिलाएं गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्‍मण कुमार लाइनमैन संविदाकर्मी निवासी नैपुरा कला थाना लंका और नवनीत कुमार जूनियर इंजीनियर निवासी जवांवा थाना गोपीगंज भदोही शामिल हैं. टीम ने दोनों आरोपियों को 20 हजार रुपये रिश्‍वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना रोहनिया कमिश्‍नरेट वाराणसी में भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्‍यक विधिक कार्यवाही की जा रही है. इसके बाद विभाग में हडकंप मच गया है.
पुलिस की सख्‍ती, रोडवेज और रेलवे स्‍टेशन पर अराजकता फैलाने वाली 10 महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की सख्‍ती, रोडवेज और रेलवे स्‍टेशन पर अराजकता फैलाने वाली 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: सिगरा पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायत के बाद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर रोडवेज और कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास अराजकता फैलाने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में की गई. अभियान के दौरान रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह, दरोगा दुर्गा प्रसाद, दरोगा प्रशांत बंधु और दरोगा जावेद अशरफ सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी.शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशान करने, अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने में संलिप्त थीं. स्थानीय नागरिकों और यात्रियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि इनकी गतिविधियों से आमजन को असुविधा हो रही थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी. फिलहाल सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है.यह भी पढ़ें: 24 साल पुराना शूटआउट केस कानूनी निष्‍कर्ष के करीब, जल्‍द आ सकता फैसलामुकदमा दर्ज कर की जाएगी कानूनी प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह अव्‍यवस्‍था बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.