Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कल, गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कल, गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी
Sep 06, 2025, 11:46 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः इस वर्ष का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण कल यानि 7 सितंबर को लगने जा रहा है. यह पूरा ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा और भारत के सभी हिस्सों में आसानी से दिखाई देगा. इस चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कहां गया है कि वह किसी भी नुकीली वस्तु का इस दौरान उपयोग न करें साथ ही कोशिश करे कि उन्हें घर से बाहर न निकलना पड़े. सबसे बड़ी बात यह कि वह ग्रहण को सीधे न देखें. कहा जाता है कि इस दौरान केवल भगवान का नाम जपना, मंत्र जाप करना और ध्यान लगाना ही शुभ होता है. ऐसा विश्वास है कि ग्रहण के समय किए गए मंत्रों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है, जिससे आध्यात्मिक लाभ होता है.

ALSO READ: वाराणसी में एक क्विटंल गांजा संग तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख है कीमत



भारत में इस समय लगेगा चंद्रग्रहण

इस बार के चंद्र ग्रहण का खगोलीय नजारा भारतीय समय अनुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में डूब जाएगा, जिसे अक्सर 'ब्लड मून' कहा जाता है. इसे 'ब्लड मून' की उपाधि इसलिए दी जाती है क्योंकि चंद्रमा उस समय हल्के लाल रंग का दिखाई देता है, जो पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाले सूर्य के प्रकाश के कारण होता है.

H

साथ में रहेगा सूतक काल, बरतें सावधानी

इस बार सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा, जो ग्रहण मोक्ष यानी समाप्ति के समय रात 1:26 बजे तक जारी रहेगा. चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल लगता है, जिसे एक अशुभ या अपवित्र काल माना जाता है. सूतक काल के दौरान कई प्रकार के प्रतिबंध और सावधानियां बरती जाती हैं. इस अवधि में मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. साथ ही इस दौरान पूजा-पाठ, भोजन बनाना या भोजन करना वर्जित माना जाता है.

YJ


इस राशि के लोग रहे सावधान, करे यह कार्य

यह चंद्रग्रहण कई ज्योतिषीय योगों के साथ आ रहा है, जो कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष सावधानी बरतने का संकेत भी दे रहा है. ज्योतिष के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण और भी खास है क्योंकि यह शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लग रहा है. इसके साथ ही, राहु चंद्रमा के साथ युति बना रहा है, जिससे 'ग्रहण योग' बनता है. यह योग कुछ राशियों के लिए थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है और उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

H

कुंभ राशि: चूंकि ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी संवेदनशील माना जा रहा है. उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सतर्क रहना होगा. इसलिए कुंभ राशि के लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना विशेष रूप से फलदायी होगा, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जाओं को शांत करता है.


तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मानसिक तनाव और धन के मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है. उन्हें आर्थिक निर्णयों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. तुला राशि वालों को देवी लक्ष्मी की पूजा करना और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है.


वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए वृषभ राशि के लोगों को सफेद वस्त्र पहनना और दूध का दान करना लाभकारी रहेगा.

योगी सरकार के शर्तनामा ने धर्मयुद्ध का मार्ग किया प्रशस्‍त- स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद
योगी सरकार के शर्तनामा ने धर्मयुद्ध का मार्ग किया प्रशस्‍त- स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद
वाराणसी: योगी सरकार ने पूरा बल लगा लिया लेकिन हम लखनऊ पहुंच गए. पहले मठ से ही बाहर नहीे निकलने का प्‍लान बनाया, जब निकल गए तो रास्‍ते में रोकने का इंतजाम किया. उसमें भी सफलता नहीं मिली तो शर्तों पर सभा की अनुमति दी गई. इतना सब कुछ होने के बाद कल रात एक और नोटिस आ गया कि सभा के इंतजाम ठीक नहीं हैं. इसके बावजूद आज शंखनाद किया गया. गौ माता को राष्‍ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती ने लखनऊ में सभा के दौरान उक्‍त बातें कही.सभा में उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर कहा कि आज हम लोगों में उनकी तरह समर्पण की आवश्‍यकता है.हम प्रजा के कल्‍याण की कामना करने वाले हैं. यहां आने वाल लोगों में गौ माता के प्रति प्रेम है इसलिए यहां त‍क पहुंच सके हैं. हमें सरकारी नहीं असरकारी चाहिए. सरकारी संत से जुडेंगे तो सरकार जाने के बाद असर खत्‍म हो जाएगा. असरकारी संत जब तक जीवित रहेगा तब तक उसका असर रहेगा. न्‍याय के मार्ग से प्रजा का शासन होना चाहिए न कि अन्‍याय के मार्ग से. वेद पढने वाले बटुक लाठी के योग्‍य है. चोटी नोचने के लायक हैं. धिक्‍कार है ऐसी सरकार को जिसने ऐसा कलंकित कारनामा किया.यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसारतमाम रुकवटों के बावजूद 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर आशियाना के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा पर दोपहर 2ः15 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आगाज हो गया. लखनऊ शहर पहुंचते ही स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए. हालांकि भारी भीड़ की आशंका के चलते खुफिया एजेंसियां पहले से ही सक्रिय रहीं.इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई. आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए आयोजकों की ओर से करीब 4.5 लाख रुपये का शुल्क स्मारक समिति में जमा कराया गया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद काशी से गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शुभारम्भ किया. इसके बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य में सभाएं करते हुए लखनऊ पहुंचे.शंकराचार्य की अपील-जो लखनऊ नहीं पहुंच पाए वे अपने-अपने शहरों से ही करेंग शंखनादगौरतलब है कि माघ मेला में मौनी अमावस्या के दिन संगम स्नान से रोके जाने और अपमानजनक व्यवहार के बाद शंकराचार्य ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जंग ही छेड़ दिया. इसके बाद से ही शंकराचार्य के कार्यक्रमों और उनकी गतिविधियों की पल-पल की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इधर, लखनऊ पहुंचना ही उनके लिए आसान नही था, फिर भी वह पहुंच गये. लेकिन प्रशासनिक शिकंजे को देखते हुए शंकराचार्य ने अनुयायियों से की अपील की है. उन्होंने कहाकि अनुमति देर से मिलने के कारण बहुत से लोग नही पहुंच पाए. उन्होंने कहाकि जो लोग लखनऊ नहीं पहुंच पाएंगे, वे अपने-अपने शहरों या गांवों में ही गो रक्षा के लिए शंखनाद करें.प्रशासन ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए 26 सख्त शर्तों के साथ अनुमति दी है. शंकराचार्य ने 7 मार्च को वाराणसी से अपनी ’गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ शुरू की थी. इस दौरान जगह-जगह सभा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए 40 दिनों के अल्टीमेटम की मियाद पूरी हो गई है. लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसलिए आज लखनऊ में धर्मयुद्ध का शंखनाद किया जा रहा है.काशीवासी गौभक्तों ने किया शंखनादलखनऊ में शंकराचार्य द्वारा किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों काशीवासी गौभक्तों असि घाट पर सामूहिक रूप से शंखनाद किया. इस दौरान स्वप्रेरणा से गौमाता भी स्वत: शंखनाद स्थल पर पहुंच कर गौभक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया. शंखनाद स्थल पर उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि सनातनधर्म की आत्मा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु सचल शिव शंकराचार्य राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे हैं. जिसका व्यापक असर पूरे राष्ट्र पर पड़ रहा है और 100 करोड़ सनातनी जनता शंकराचार्य के इस गौप्रतिष्ठा आंदोलन से मजबूती से जुड़ रही है.शंखनाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दक्षिण, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राकेश पाण्डेय, सरदार सतनाम सिंह,अरुण सोनी,सुनील श्रीवास्तव,प्रमोद वर्मा,पं सदानंद तिवारी,संतोष चौरसिया,पुलक त्रिपाठी,हिमांशु सिंह,किशन यादव,के.के. द्विवेदी,शशिकांत यादव,श्रीश तिवारी,सुभाष सिंह,मिर्ची दुबे,आशीष पाण्डेय,प्रदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसार
मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसार
वाराणसी: इस साल मौसम कुछ अलग ही तेवर दिखा रहा है. सुबह ठंड दोपहर गर्म और शाम शुष्‍क मौसम लोगों को चौंका रहा है. ऐसे में आगामी 4-5 दिनों के दौरान वायुमण्डलीय स्थिरता के कारण कोहरे और धुन्ध की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वर्तमान में मौसम अत्यधिक गर्म है, और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है. हालांकि, 15 मार्च से हल्की बारिश के आसार हैं, जो प्रदेश के तराई इलाकों और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकती है.प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति और पश्चिमी तथा मध्य भारत के मध्य क्षोभ मंडल में बने प्रतिचक्रवात के कारण वायुमंडलीय स्थिरता का प्रभाव देखा जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान के साथ-साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी भारत के दक्षिणी झारखण्ड के आसपास संकेन्द्रित चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत द्रोणी का प्रभाव है. इस स्थिति के कारण प्रदेश में सुबह के समय कोहरे के साथ-साथ दिन में धुन्ध की स्थितियाँ बन रही हैं.यह भी पढ़ें: काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍थाआगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वर्तमान मौसम परिस्थितियों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. इस प्रकार, मौसम अत्यधिक गर्म रहने के साथ-साथ कोहरे और धुन्ध की स्थितियाँ बनी रहने की सम्भावना है. हालांकि, 15 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की संभावना बढ़ रही है. यह वर्षा इस सीजन में पहली बार होगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.मौसम व‍िभाग ने सलाह दी है कि वे मौसम की स्थितियों के प्रति सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें. विशेषकर कोहरे और धुन्ध के कारण सड़क पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें. मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 15 मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इस बदलाव के साथ ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है.इस मौसम परिवर्तन के साथ, प्रदेश में कृषि गतिविधियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता होगी. मौसम की वर्तमान स्थिति और आगामी संभावित परिवर्तन पर ध्यान देना आवश्यक है.
काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍था
काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍था
वाराणसी: गर्मी बढ़ने के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में फर्श तपने लगी है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जर्मन हैंगर के प्रबंध किए गए हैं, ताकि दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से किसी प्रकार की असुविधा न हो. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और फर्श पर चलने से छाले नहीं पडेंगे.इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु बिना किसी कष्ट के भगवान श्री विश्वेश्वर का शांतिपूर्वक दर्शन कर सकेंगे. ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या और कतार की लंबाई बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है. विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया है कि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. यदि श्रद्धालुओं के साथ छोटे बच्चे या बुजुर्ग भी हों, तो उन्हें भी आरामपूर्वक प्रतीक्षा करने और दर्शन करने में कोई कठिनाई न हो. इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है.यह भी पढ़ें: कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, अश्‍लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए, यह प्रबंध श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. जर्मन हैंगर की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को छांव में बैठने और आराम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अधिक सहजता से अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे.इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव में सुधार होगा, बल्कि वे गर्मी के प्रभाव से भी सुरक्षित रहेंगे. मंदिर न्यास की यह पहल श्रद्धालुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है और धार्मिक स्थलों पर ऐसी सुविधाओं की आवश्यकता को प्रदर्शित करती है.