भाजपा महानगर कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, शहीदों को किया नमन...

वाराणसी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय पर गरिमामय वातावरण में तिरंगा फहराया गया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा देश के अमर शहीदों को नमन किया.
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की रक्षा, विकास और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है, उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है, देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को गति देना सभी का दायित्व है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ समाज की सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें.
ALSO READ:पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक, एसीपी अतुल को भी सम्मान
इस दौरान पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, प्रेम कपूर, नवीन कपूर, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता शास्त्री, अवधेश राय, अशोक कुमार पाण्डेय, मधुप सिंह, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, योगेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, दीपक राय, विनोद राजभर, प्रमोद यादव मुन्ना, चंदन जायसवाल, अशोक जाटव, अनिल गुप्ता, अमित खरे, पिंटू जायसवाल, विनोद चौहान, रजत जायसवाल, आयुष अग्रवाल, सोभनाथ मौर्य, हरिकेसरी, कुश अग्रहरि, कुंवर कांत सिंह, अनिल तिवारी, हीरा यादव, बृजेश चौरसिया, रीना पात्रों, विभव सिंह, अशोक यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, अवनीश पाण्डेय, किशोर सेठ आदि मौजूद रहे.



