तेलियाना में वर्षों से बंद शौचालय बन रहा कूड़ाघर, पुनर्निर्माण की मांग

वाराणसी: आदमपुर थाना के तेलियाना क्षेत्र में गुम्बट बीर बाबा मंदिर के पीछे स्थित वर्षों से बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. देखरेख और उपयोग के अभाव में यह शौचालय जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो रहा है. आसपास के लोगों के इसमें कूड़ा फेंकने से स्थिति और गंभीर हो गई है. हर वक्त गंदगी जमा रहने से संक्रामक रोग का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए. उनका कहना है कि शौचालय का पुनर्निर्माण कराया जाए और यदि इसका पुनर्निर्माण संभव नहीं हो सके तो इस सरकारी जमीन को स्कूल, पार्क या ओपन जिम जैसी सार्वजनिक सुविधा में विकसित किया जाए ताकि सभी क्षेत्रवासी इसका लाभ ले सकें.
स्थानीय निवासी संतोष यादव ने गांडीव डिजिटल को बताया की जब शौचालय संचालित होता था तब सब ठीक था लेकिन जबसे बंद हुआ है तबसे आसपास के लोग उसमें कूड़ा-कचरा फेंकने लगे. अब तो शौचालय की इमारत खंडहर का रूप ले रही है. नगर निगम को इसे संज्ञान लेना चाहिए और नए तरीके से बनाना चाहिए ताकि आसपास के लोग इसका इस्तेमाल कर सकें.
ALSO READ : सतुआ बाबा के नाम से बनी फर्जी आईडी चौक थाने में तहरीर
वहीं सैलून संचालक अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि शौचालय की गदंगी से परेशानी होती है. संक्रामक बीमार का खतरा भी रहता है. पहले जब शौचालय सही था तब उनके साथ ही आसपास के लोग इसका उपयोग करते थे. वर्षों से बंद पड़े होने की वजह से कूड़ा जमा हो रहा है. फिर से शौचालय शुरू हो जाएगा को सभी को बड़ी सहूलियत होगी.
नीरज शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं. उन्हें भी शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. शौचालय फिर से चालू हो जाएगा तो उनकी भी परेशानी कम हो जाएगी. शौचालय की जमीन काफी बड़ी है. इसे पार्क या ओपन जिम भी बनाया जा सकता है.



