"मणिकर्णिका घाट पर पारदर्शिता की पहल, लकड़ी दुकानदारों को रेट बोर्ड लगाना अनिवार्य"

वाराणसी- काशी के मणिकर्णिका घाट पर अब लकड़ी विक्रेताओं की मनमानी अब नहीं चलेगी, शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सख्त नियम लागू किए हैं इसके तहत अब कोई दुकानदार घाट पर तीन दिन से ज्यादा लकड़ी का स्टाक नहीं रख सकेगा, हर दुकान पर रेट बोर्ड लगाना ही होगा, जिसमें दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर और लकड़ी की दरें स्पष्ट लिखी होंगी इसका उद्देश्य अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को ठगी से बचाना है.

दो पहिया वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
मणिकर्णिका घाट स्थित रामलीला कमेटी के पास पडे मलबे को साफ कराया गया ,यहा नगर निगम खाली जगह का उपयोग कर दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और परिजनों को जाम से राहत मिले.
• नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह नियम लागू किया है, ताकि अंतिम संस्कार कराने आने वाले लोगों को परेशानी न हो और उनसे अधिक पैसे न वसूले जाएं.
• रेट बोर्ड पर दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर और लकड़ी की कीमत लिखना अनिवार्य है, और इसके उल्लंघन पर शिकायत की जा सकती है.
ALSO READ : बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री काशी पहुंचीं, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा आरती में हुईं शामिल
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि अंतिम संस्कार कराने को लिए आने वाले लोगों से अनुचित पैसे न लिए जाए इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है, निर्धारित मुल्य से अधिक पैसे लेने पर नगर निगम के साथ पुलिस में भी शिकायत कर सकते है, इस दौरान कोतवाली के जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण, नायब तहसीलदार शेषनाथ आदि मौजूद रहे.


