चेतावनी देना ट्रंप को पड़ा भारी, जान से मारने वाला है ईरान

ईरान में हो रहे हिंसा प्रदर्श के बीच अमेरिका के हस्तक्षेप ने आयातुल्लाह खामेनेई सरकार से जंग छेड़ ली है, जी हां, धमकी देने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान से पंगा लेना उनके लिए मुश्किल पड़ गया, क्योंकि उनकी धमकियों का असर जरा भी ईरान पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. उल्टा खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे बैठे है.

ईरान को चेतावनी देना ट्रंप को पड़ा भारी
गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के नेतृत्व के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जिसके बाद से ईरान की सरकारी टेलीविजन पर एक फूटेज प्रसारित किया गया है, जो बेहद हैरान कर देने वाला है, जी हां, इस फूटेज में ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी गई है. इतना ही नहीं, इस फुटेज में पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की तस्वीर दिखाते हुए फारसी भाषा में लिखा गया है कि 'इस बार किसी भी हाल में निशाना नहीं चूकेगा'.

साथ ही इस फुटेज में प्रदर्शन के दौरान मारे गए ईरानी सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित हुए एक समारोह में एक युवक ईरान को धमकी देने वाले ट्रंप का पोस्टर लिए साफ नजर आ रहा है, जो 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली में उन पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र कर रहा है. इस हमले के दौरान ट्रंप बाल-बाल बचे हुए थे, जिसके चलते इस पोस्टर में इस बात का इशारा किया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार निशाना चुकने वाला नहीं है.

जाने क्या है ट्रंप का मामला
दरअसल, ईरान के सरकारी टेलीविजन के जरिए जिस फुटेज को प्रसारित किया गया है, उस दौरान पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, ये हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि, थॉमस क्रूक्स नामक बंदूकधारी है जिसने डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग की. लेकिन गनीमत रही की निशाना चूक गया और गोली कान से छूकर निकल गई. जिससे ट्रंप की जान बच गई.

ईरान की राजधानी तेहरान में हाल के प्रदर्शनों के दौरान मारे गए सुरक्षा बलों के 100 से अधिक सदस्यों और अन्य लोगों, जिन्हें अधिकारियों द्वारा "शहीद" घोषित किया गया था. जिसका वीडियो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क (IRINN) पर तेजी से वायरल होने लगा, समारोह में उपस्थित लोगों ने 'अमेरिका मुर्दाबाद!' लिखा हाथों में बैनर पकड़े हुए थे, जबकि अन्य लोग सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर विरोध करते नजर आए.



