सोने और चांदी में उथल-पुथल, जाने क्या है कीमत

आज भी हमारे देश में कई लोग सोना और चांदी परंपरागत उद्देश्यों से खरीदते हैं. जो भी लोग सोना को आज भी फिजिकल रूप में ले रहे है उसे सोने और चांदी में उथल-पुथल देख ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर सोना और चांदी कब लेना सही होगा. इसके अलावा एक और सवाल जो हर किसी को परेशान कर रखा है. यहीं कि क्या सोना 2 लाख के पार होगा.

जाने कब खरीते सोना या चांदी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शॉर्ट टर्म सोने का दाम 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है. इसके साथ ही सोने को 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट है. इसका मतलब है कि सोने में गिरावट आती है तो इसका दाम 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर सकता है. अगर आप परंपरागत उद्देश्यों से सोना या चांदी खरीद रहे हैं तो आप इसे तभी ले लें. लेकिन, अगर आप निवेश के उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं तो सोने में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए अभी आपको एसआईपी के जरिए निवेश करना चाहिए. फिर चाहे आप गोल्ड ईटीएफ ले रहे हों या म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश कर रहे हो.

सोने और चांदी की कीमतों में बीते गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. अमेरिका से लेकर भारतीय बाजार तक सोने और चांदी के भाव तेजी से गिरे थे. अमेरिकी बाजार में चांदी करीब 9 फीसदी और सोना 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए थे. इधर, मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर बीते गुरुवार को अप्रैल वायदा के लिए सोना 6,400 रुपये सस्ते हुए थे और 1.52 लाख रुपये पर आ गए थे. वहीं चांदी की कीमत देर रात करीब 26000 रुपये गिरी थी, जिस कारण वायदा बाजार में एक किलो चांदी का भाव 2.37 लाख रुपये पर आ गया.

जाने क्यों सोना और चांदी की कीमते हुई दुगनी
आपको बता दें कि, सोने और चांदी के भाव में गिरावट की वजह मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी डाटा और फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से रेट कटौती की उम्मीदें कमजोर होना माना जा रहा है. इसकी वजह से डॉलर के मजबूत होने के संकेत मिले हैं और सोना और चांदी के दाम गिरे हैं. हालांकि आज शुक्रवार को एमसीएक्स पर गिरावट के बाद खरीदारी होने से तेजी देखने को मिली है.



