Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने काशी के मंदिरों में लगाई हाजिरी, कही ये बात

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने काशी के मंदिरों में लगाई हाजिरी, कही ये बात
Mar 10, 2026, 12:00 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी दर्शन पूजन के ल‍िए काशी पहुंचीं. मंगलवार 10 मार्च को उन्होंने अपने परिवार के साथ शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में हाजिरी लगाई. दर्शन पूजन के साथ काशी के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अत्यधिक शांति और खुशी का अनुभव हुआ.


u


अपने दौरे के दौरान, देवोलीना ने वाराणसी के प्रसिद्ध दुर्गाकुंड मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिरों में दर्शन के बाद उन्होंने काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि काशी घूमकर काफी अच्छा लगा, यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अलग ही अनुभव कराती है.


i


देवोलीना अपने परिवार के सदस्यों के साथ वाराणसी आई थीं. उन्होंने अपनी काशी यात्रा की झलकियां अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कीं, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और कमेंट के जरिए शुभकामनाएं दीं. 22 अगस्त 1985 को असम के शिवसागर में जन्मीं देवोलीना भट्टाचार्जी भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री और प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक "साथ निभाना साथिया" में गोपी मोदी के किरदार से मिली. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और यह शो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.


huyj


देवोलीना ने नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा हासिल की. अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह मुंबई में एक ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं. अपने करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो "सवारे सबके सपने प्रीतो" से की. इसके बाद 2012 में उन्होंने जिया मानेक की जगह लेकर "साथ निभाना साथिया" में गोपी मोदी की मुख्य भूमिका निभाई.


यह भी पढ़ें: APK फाइल भेजकर लाखों रूपये उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार


इसके अलावा, वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो "बिग बॉस 13", "बिग बॉस 14" और "बिग बॉस 15" में भी नजर आ चुकी हैं. इन शो के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शानवाज़ शेख से विवाह किया. वर्तमान में वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ गुरुग्राम में निवास कर रही हैं

सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.
रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला
रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला
वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. बीकापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहावाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. दूसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहली घटना रोहनिया के बीकापुर स्थित सर्विस रोड की है. मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी सुनील साहनी (25) जगतपुर में रहकर मजदूरी करते थे. रविवार रात वह बीकापुर की सर्विस रोड से पैदल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.ALSO READ : जिसने दर्ज कराई प्राथमिकी, वही निकला गोलीकांड का आरोपी, पुलिस ने किया खुलासात्योहार पर मचा कोहरामसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भिजवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार में पत्नी नीलू देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं. उसकी मौत की खबर मिलते ही पिता बैजू साहनी, मां जोखनिया देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. दूसरी घटना शहावाबाद की है. यहां सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस के अनुसार, मृतक देखने से मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बीकापुर में घटनास्थल से बरामद बाइक के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है. वहीं, दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.