उपराष्ट्रपति और सीएम धामी के बीच लगे ठहाके, कहा- सीपी का आगमन है खास

देहरादून: उत्तराखंड के बेहतर विकास के लिए आज शनिवार को फोरम कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम देहरादून में होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में छह सत्रों में आयोजित किए गए फोरम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने हाथों किया. इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह का कहना है कि, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी का यहां पर आगमन काफी खास है. क्योंकि उनका अनुभव और दृष्टि दोनों ही एक नई राह दिखाती है. हालांकि, 25 वर्ष के सफर में तमाम चुनौतियों के बीच विकास की रफ्तार की गति बढ़ानी होगी.

धामी ने की उपराष्ट्रपति की तारीफ
वहीं उत्तराखंड़ के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सीपी की तारीफ में कहा कि, आपसे पहली बार जब मिला तो सादगी ने काफी प्रभावित किया. क्योंकि, वो तमिलनाडु के एक साधारण परिवार से नाता रखने वाले आपने जनकल्याण के कार्यक्रमों को वरीयता दी. फिलहाल, आपकी सोच देश को एक बड़ी मजबूती देती है.

फोरम कार्यक्रम में कई ऐतिहासिक निर्णय
फोरम कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता लागू करने समेत कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए, इन उपलब्धियों के साथ ही उत्तराखंड के भविष्य को और भी बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाने लगा है.

यहां के विकास की रफ्तार कैसे तेज हो, इससे जुड़े विषयों को लेकर ही कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई. इसी के साथ ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड के योगदान पर भी मंथन होगा.



