वाराणसी में पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटतौली का मामला सामने आया है. पंप पर निर्धारित पेट्रोल नहीं मिलने पर हंगामा खडा हो गया. घटना मंगलवार की रात 10.30 बजे की बताई जाती है. छितौनी निवासी बमबम सिंह ने अपने बाइक में 210 रुपये का पेट्रोल डलवाने के लिए पिसौर स्थित एचपी के पंप पर गए थे. पेट्रोल डलवाने के बाद उन्हें मात्रा कम होने का सन्देह हुआ, तो उन्होंने तुरंत बाइक की टंकी से पेट्रोल निकलवा कर उसकी माप करवाई. आरोप है कि माप करने पर करीब डेढ़ लीटर ही पेट्रोल ही निकला, जबकि उनके अनुसार 210 रुपये में उसे अधिक पेट्रोल मिलना चाहिए .

धांधली का पता चलने पर तुरंत बमबम सिंह ने पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारियों से शिकायत दर्ज की. उनका कहना था कि शिकायत सुनने के बजाय उनसे बहस करने लगे, जिससे मौके पर ही विवाद बढ़ गया और काफी देर तक हंगामे की स्थित बनी रही. पीड़ित ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.
ALSO READ : कफ सिरप तस्करी मामले में सरगना शुभम की गिरफ्तारी का रास्ता हुआ साफ, दुबई सरकार ने दी सहमति
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. अगर जांच में किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता सामने आती है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



