वाराणसी: 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मोदी ने कहा - "देश रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार

वाराणसी: काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंंग के जरिए शामिल हुए. इस आयोजन में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें करीब 1200 खिलाडी शामिल होंगे. पीएम मोदी ने आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तो आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
सीएम ने रखी आयोजन की रूपरेखा
बता दें कि, उद्घाटन से पहले योगी आदित्यनाथ ने मंच पर आयोजन की रूपरेखा के साथ ही देश के विकास के लिए सरकार के किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया. बताया कि खेल समय बर्बादी नहीं जीवन के सर्वांगीण विकास और मनीषा को समृद्ध करने का माध्यम बताया.
पीएम मोदी का संबोधन...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कालेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र राष्ट्र स्तर पर छाए हुए हैं. काशी विज्ञान व कला की साधना के लिए जानी जाती है. विश्वास है चैंपियनशिप के दौरान बनारस का जोश हाई रहेगा. आपको काशी की आतिथ्य परंपरा को जीने का अवसर मिलेगा. वालीबाल साधारण स्पोर्ट नहीं है. यह संतुलन का खेल है. सहयोग का खेल है. इस खेल में संकल्प शक्ति दिखती है.
काशी में सीनियर नेशनल वॉलीबॉल महाकुंभ, पीएम करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
एक समय था जब खेल को लेकर सरकार व समाज दोनो में ही उदासीनता का भाव था. खिलाड़ियों में भी असमंजस था. अब स्पोर्टस को लेकर सरकार व समाज दोनो में बदलाव दिखता है. इसे करियर के तौर पर अपनाया जा रहा. बजट बढ़ा दिया गया है. अब पारदर्शी चयन के साथ खिलाड़ियों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है. आज देश रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार है. स्पोर्ट सेक्टर में भी सरकार ने बड़े रिफार्म किए हैं .



