Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम
Aug 30, 2025, 10:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : आईएमएस, बीएचयू अब एम्स (आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है . इसके तहत मरीजों की जांच और इलाज के लिए आवश्यक उच्च स्तरीय उपकरणों की खरीद में एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेज संस्था मदद करेगी. पिछले साल नवंबर में आईएमएस और एम्स के बीच हुए एमओयू के बाद से इस दिशा में लगातार प्रक्रिया चल रही है . एम्स के निदेशक ने बीएचयू का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं दिल्ली में फाइनेंस कमेटी की बैठक में वित्तीय पहलुओं पर चर्चा हो चुकी है.

Also read : भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार, कार्यकर्ताओं ने थाने में दिया धरना


HITES की ओर से प्रेजेंटेशन


नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में हुए एमओयू में मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला, एम्स दिल्ली के निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास, डॉ. संजय राय, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार, प्रो. विश्वंभर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे . इस दौरान HITES की ओर से चिकित्सा उपकरणों की खरीद और प्रयोग प्रक्रिया पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया .


बीएचयू के वेबसाइट पर गलत जानकारी, कौन है वर्तमान कुलपति


संस्था करेगी मदद


एमओयू के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आईएमएस बीएचयू को जारी अनुदान राशि में से HITES यह सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सा उपकरण समय पर, कुशल और लागत प्रभावी तरीके से उपलब्ध हों। खरीद सहायता एजेंसी के रूप में HITES, एम्स दिल्ली के मार्गदर्शन में, आईएमएस को उपकरणों की खरीद और आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया में मदद करेगी .

वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संचालकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने पहला छापा पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्का बार” पर मारा। पुलिस के अनुसार इसका संचालन अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द द्वारा किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर की गई, जिसका संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू बताया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ: UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही फरार संचालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
वाराणसी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.आज 24 मई 2026 को आयोजित UPSC प्रारम्भिक परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हो रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है. कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 16,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.पुलिस अधिकारियों ने राजकीय विद्यालय मलदहिया-सिगरा, ए.ओ. मुस्लिम कॉलेज लल्लापुरा, जेपी मेहता इंटर कॉलेज कैंट और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई.अपर पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति न बनने दी जाए. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.पुलिस प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है.ALSO READ:पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारणकमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके.