वाराणसी : ग्राम प्रधान को छुड़ाने के लिए थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता गांव में सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान ने जबरन बुद्ध बिहार पार्क बनाने के लिए मिट्टी गिराने का प्रयास किया गया. पुलिस ने रोका तो प्रधान ने बात नही मानी. इस पर पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया. ग्राम प्रधान को हिरासत में लेने की सूचना गांव के भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंचे और प्रधान को छोड़ने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया.
सपा से जुड़े है ग्राम प्रधान दिनेश पटेल
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान दिनेश पटेल समाजवादी पार्टी से जुड़े है. धरने के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया. इससे चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जाम की सूचना पाकर एसपी रोहनिया संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करनेवालों से बातचीत की. काफी समझाने के बाद और प्रधान को निजी मुचलके पर छोड़ने के बाद जाम समाप्त हुआ.
ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 06 जनवरी को होने वाली बी.एड. की परीक्षा टली
सरकारी जमीन पर पार्क बनाने का प्रयास
कहा जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी जमीन पर पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा था जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्थानीय प्रशासन के आदेशों की अवहेलना भी है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान को हिरासत में लिया. इस मामले में स्थानीय लोगां का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस प्रकार का निर्माण और पुलसि का दखल होना सियासी रूप ले रहा था.



