वाराणसी जनपद की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम राज्य चैम्पियनशिप के लिए मेरठ रवाना...

वाराणसी: जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में चयनित वाराणसी जनपद की सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल टीम उत्तर प्रदेश सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी. यह प्रतियोगिता 4 अगस्त से 9 अगस्त तक मेरठ में आयोजित की जाएगी.
टीम ने प्रतियोगिता से पूर्व नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्रों में भाग लिया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, वाराणसी को विश्वास है कि जनपद के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाराणसी का गौरव बढ़ाएंगे.
बालक वर्ग टीम:
हेमंत, अर्जुन गुप्ता, राजवीर, देव सिंह, उज्ज्वल तिवारी, श्लोक कुमार, नागेन्द्र यादव, यशस्वा दीक्षित, राजवर्धन, दिपांशु, श्रेष्ठ जायसवाल एवं दीपक.
*कोच:* महेन्द्र यादव
ALSO READ:सुब्रतो कप के लिए यूपी टीम की जर्सी का अनावरण...
बालिका वर्ग टीम:
वीरा, आरना, अर्ना, कृतिका, कृति, आत्वी, दिव्या सिंह, दृष्टि, आराध्या, वर्षिका, सौम्या एवं अनिका.
मैनेजर: जानवी पाल



