सुब्रतो कप के लिए यूपी टीम की जर्सी का अनावरण...

वाराणसी: 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 18 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कालेज की अंडर 17 बालक वर्ग की टीम करेगी.
सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी शम्सी रजा, विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ एके सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया.
वाराणसी की कोई भी अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल टीम 1989 के बाद 37 साल बाद क्वालीफाई किया है. प्रादेशिक मुकाबले में विकास इंटर कालेज वाराणसी ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 5-4 गोल से हरा कर नई दिल्ली का टिकट हासिल किया था.
इस वर्ष श्रीलंका, बंगला देश, नेपाल और भूटान की टीम भी इस प्रतियोगिता में खेलेगी.
उत्तर प्रदेश टीम के कोच शम्सी रजा की देखरेख में 20 फुटबॉलर डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. फॉर्मेशन और काउंटर अटैक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कॉर्नर किक को किस पैर से मारना है ताकि विपक्षी टीम को अंतिम समय तक यह पता न चले कि बाल किस खिलाड़ी के पास जाएगी. इसके लिए विंगर 30 से 40 किक लगा रहे हैं. कुछ फुटबॉलर बाएं पैर से कुछ दाएं पैर से किक लगा रहे थे.
ALSO READ:राष्ट्रीय ओरल हाइजीन डे पर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, दंत रोगों से बचाव के बताए उपाय
सहायक कोच रशीद अनवर ने खिलाड़ियों को बताया कि मैच वाले दिन मैच से चार घंटे और एक घंटा पहले क्या खाना और पीना है. अगले सप्ताह इनका यो यो टेस्ट किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से कितना फिट हैं.



