वाराणसी: त्यौहार के सीजन में भी फूलों का बाज़ार ठंडा

वाराणसी : देशभर में जहाँ होली के रंगों की धूम है, वहीं ताज़े फूलों की खुशबू बिखेरने वाले किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है. फूल किसानों के लिए इस बार मुनाफे के फूल नहीं खिल सके. मलदहिया स्थित किसान फूलमंडी में रविवार को माहौल काफी ठंडा नजर आया. गाडीव डिजिटल की टीम से बातचीत के दौरान किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस बार होली पर फूलों की मांग उम्मीद के मुताबिक बेहद कम है.

रंगभरी एकादशी पर टिकी थी उम्मीदें
किसानों ने बताया की वाराणसी में फूलों के व्यापार का मुख्य केंद्र रंगभरी एकादशी पर होती है. उसी समय बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार और उत्सव के लिए फूलों की भारी खपत होती है. होली के दिन मुख्य रूप से गेंदे के फूल की बिक्री अधिक होती है, लेकिन इस बार खरीदारों की कमी के कारण गेंदे की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
ALSO READ : काशी ने रचा कीर्तमान, चीन का तोडा रिकॉर्ड...
फूलों की खेती में लगने वाली मेहनत और लागत के मुकाबले सही दाम न मिलने से किसान निराश हैं. मंडी में माल तो पहुंच रहा है, लेकिन उचित खरीदार न मिलने से किसानों की आंखों में होली की खुशी की जगह भविष्य की चिंता साफ दिखाई दे रही है.


