Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अब मोबाइल पर दिखेगा वाराणसी का पुलिस संग्रहालय, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

अब मोबाइल पर दिखेगा वाराणसी का पुलिस संग्रहालय, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी
Mar 16, 2026, 01:11 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: पुलिस विभाग का इतिहास अब जल्‍द ही संग्रहालय में देखने को मिलेगा. अतीत के असलहे, ऐतिहासिक दस्तावेज, पुलिस डोज़ियर, वर्दी के बदलते स्वरूप और आधुनिक हथियारों से सुसज्जित पुलिस संग्रहालय को अब आप अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे. पुलिस लाइन वाराणसी स्थित पुलिस संग्रहालय के बाहर क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे. इन क्यूआर कोड को स्कैन करके लोग प्रदर्शित वस्तुओं और उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास से जुड़ी विस्तृत जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे. पुलिस संग्रहालय को आधुनिक बनाने की दिशा में कमिश्नरेट पुलिस काम कर रही है.


प


बारकोड स्कैन की शुरू व्यवस्था


अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन, डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सप्ताह भर के अंदर बारकोड स्कैन की भी व्यवस्था शुरू हो जाएगी. इस समय आम जनता भी अंग्रेजों के जमाने के असलहे, डोज़ियर, वर्दी समेत उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास से जुड़ी वस्तुओं को देख सकती है.


र


यह भी पढ़ें: जान देने की कोशिश करने वाली जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ी, OPD ठप करने की चेतावनी


संग्रहालय में रखे हथियारों की जाने खूबी


संग्रहालय में रखे गए कई हथियार ऐसे हैं जो वर्षों पहले अपराधियों को सबक सिखाने और उन्हें सही जगह पहुंचाने में पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे. इन बंदूकों के साथ उनकी विस्तृत जानकारी भी लिखी गई है.


र


संग्रहालय में नए आधुनिक तकनीक वाले भी असलहे प्रदर्शित किए गए हैं ताकि संग्रहालय में आने वाले लोग यह समझ सकें कि समय के साथ पुलिस की कार्यशैली और संसाधनों में किस तरह बदलाव आया है. डीसीपी लाइन प्रमोद कुमार और एडीसीपी लाइन वैभव बांगर के नेतृत्व में संग्रहालय को सुसज्जित किया गया है.

रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस और SOG-2 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये नकद, कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।डीसीपी क्राइम नीतू काद्यान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के पास एक मकान में बाहर से ताला लगाकर अंदर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद टीम ने करीब तीन से चार दिन तक मकान की गतिविधियों पर नजर रखी। जब अंदर बड़ी संख्या में लोग जुटे तो SOG-2 और सिगरा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने मकान को लीज पर लिया था। पुलिस के अनुसार, इसी मकान से जुए का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में वाराणसी के साथ आसपास के जनपदों के लोग भी शामिल हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।ALSO READ:आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोरडीसीपी क्राइम नीतू काद्यान ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) में आगामी वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बुधवार को कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आईएमएस कमेटी रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ इस वर्ष आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को और अधिक उपयोगी एवं जनसुलभ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम समन्वयक प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों और अनुभवों की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके बाद इस वर्ष के स्वास्थ्य मेले के समन्वयक प्रो. वी.एन. मिश्रा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई।स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मददप्रो. वी.एन. मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महामना के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य मेले को और व्यापक बनाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के साथ आईआईटी-बीएचयू की तकनीकी विशेषज्ञता का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किए जाने की योजना है।बैठक में निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के माध्यम से काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के साथ आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद और डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।कमेटी सदस्यों ने दिए सुझावबैठक में मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता, आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. मूर्ति, डेंटल संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर, प्रो. भुवाल राम और प्रो. एस.के. भारती समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।ALSO READ :लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...इस अवसर पर प्रो. वी.एम. सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डॉ. अखिलेश चन्द्र, डॉ. महेश, प्रो. संगीता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह और प्रो. अजय पांडे समेत अन्य कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य मेले को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और आम जनता के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...
लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...
वाराणसी: बुनकर समुदाय को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोहता में पांच दिवसीय निःशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हुआ। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS-BHU) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर 16 से 20 सितंबर 2026 तक चलेगा।शिविर के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, AIIMS नई दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. रणदीप गुलेरिया, CII की उप महानिदेशक अमिता सरकार, वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह और IMS-BHU के निदेशक प्रो. डॉ. एस.एन. शंखवार सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे जांचशिविर में बुनकर समुदाय के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। IMS-BHU के जनरल मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामुदायिक चिकित्सा, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं।इसके अलावा फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के चिकित्सकों की टीम भी शिविर में पहुंचकर लोगों को दंत स्वास्थ्य संबंधी जांच और सेवाएं उपलब्ध करा रही है। पीजी विद्यार्थियों और इंटर्न्स की टीम भी स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग कर रही है।शिविर में नेत्र रोग विभाग के डॉ. दीपक मिश्रा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. अभिषेक जायसवाल और डॉ. रवि पाटीदार, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. आलोक राय और डॉ. रतनदीप दास सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। वहीं फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज से डॉ. राजेश बंसल और उनकी टीम दंत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।रोगों की जांच के साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर जोरशिविर में बुनकर समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोगों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। लोगों को रोगों की समय पर पहचान, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।ALSO READ :महिला महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’ के दूसरे दिन नवप्रवेशी छात्राओं को मिली विषय और सुविधाओं की जानकारी...आयोजकों के अनुसार, CII और IMS-BHU की यह संयुक्त पहल बुनकर समुदाय तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। शिविर के माध्यम से समुदाय के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञताओं से जुड़ी सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में प्रो. एस.पी. मिश्रा, डॉ. अभिषेक जायसवाल (आउटरीच सेल टीम) और CII की सुश्री रोचना मित्रा सहित संबंधित टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।