वाराणसी: न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को हराकर क्रिकेट मैच 52 रन से जीता

वाराणसी : आपसी सौहार्द और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता के मध्य एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया. यह मुकाबला रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में खेला गया. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को हराकर क्रिकेट मैच 52 रन से जीत हासिल की.

संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम खेले जा रहे मुकाबले में न्यायिक अधिकारियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 239 रन बनाये वही दुसरी पारी में अधिवक्ताओं बल्लेबाजी करते हुए 187 रन ही बना पायी. न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को हराकर क्रिकेट मैच 52 रन से जीत हासिल की.

न्यायाधीश, वाराणसी स्वयं कप्तान के रूप में मैदान में उतरें. न्यायिक अधिकारियों की टीम में देवकांत शुक्ला, याजुवेंद्र विक्रम सिंह, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजीव मुकुल पांडे, नितिन सिंह, अभिषेक जायसवाल, रवि कुमार और सत्यम सिंघल महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.
वहीं अधिवक्ताओं की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला किया. टीम में महामंत्री आशीष सिंह (सेंट्रल बार), सुधांशु मिश्रा (बनारस बार) के साथ सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, मेराज फारूकी और शरण सेठ शामिल रहे.
ALSO READ : आस्था का केंद्र: काशी का प्राचीन बनकटी हनुमान मंदिर
वही न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने गाड़ीव डिजिटल के टीम से बातचीत कर बताया की इस मैच का उद्देश्य आपसी संबन्धों को मजबुत करना और भाईचारा बनाए रखना.


