Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के VVIP घाट पर हत्‍या ने खाेली सुरक्षा की पोल, रक्षक ही बने भक्षक

वाराणसी के VVIP घाट पर हत्‍या ने खाेली सुरक्षा की पोल, रक्षक ही बने भक्षक
May 25, 2026, 10:00 AM
|
Posted By Preeti Kumari

A murder at Varanasi's VVIP ghat exposed security lapses, with the protectors becoming predators.


वाराणसी: शहर के प्रसिद्ध वीवीआईपी नमो घाट पर बीते रविवार हुई युवक की हत्या ने सुरक्षा की पोल खोल दी है. हो भी क्‍यों नहीं जब सुरक्षा में लगे बाउंसर ही भक्षक बन गए. इस समय यह जघन्‍य मामला पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के बाद घाट पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और उससे जुडे लोगों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. लोग इसके लिए प्रशासनिक व्‍यवस्‍था, पुलिस और स्‍मार्ट सिटी पर भी दोषारोपण कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि नमो घाट को शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं. अंतरराष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय आयोजन भी होते हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा दावों की कलई खोल कर रख दी है.


h


युवक को जान से हाथ धोना पडा


हालांकि जब हो हल्‍ला मचा तो पुलिस की आंख खुली और आनन फानन त्वरित कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी एजेंसी संचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बाउंसरों के भरोसे छोडने के कारण इस तरह की घटनाएं कभी हो सकती हैं. आरोप है कि यह बाउंसर सुरक्षा कम भौकाल अधिक जमाते हैं जिसके चलते एक युवक को जान से हाथ धोना पडा.


h


मामूली विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या


सोनभद्र से चार दोस्तों के साथ शनिवार की रात तीन बजे नमो घाट घूमने और गंगा स्नान करने आए सब्जी विक्रेता के बेटे राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू (19) की निजी सुरक्षा कर्मियों ने मामूली विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. दोस्त देर रात ही घाट तक जाना चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा कर्मी रोक रहे थे. राजेश के चार दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा गया.


h


मृतक के पिता बद्रीनारायण जायसवाल की तहरीर पर आदमपुर थाने की पुलिस ने रविवार को बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स सिक्योरिटी के संचालक अनुज सिंह, सुरक्षा कर्मी व चंदौली निवासी पवन यादव, सूरज यादव, चोलापुर के मनीष यादव और मिर्जापुर के राहुल यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली. साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी संचालक सहित पांच आरोपियों को राजघाट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, अनुज सिंह ने बिना किसी कागजी अनुमति और किसी रिकॉर्ड के चारों सुरक्षा कर्मियों को घाट पर तैनात किया था। सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा. पुलिस आयुक्त को पत्र लिख दिया गया है.


सत्यापन के रिकॉर्ड नहीं, एजेंसी का लाइसेंस होगा निरस्त


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा विश्वनाथ सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक अनुज सिंह ने सुरक्षा कर्मियों को बिना किसी दस्तावेज के नौकरी पर रखा था. एक तरह से सभी फर्जी सुरक्षा कर्मी हैं. सत्यापन का कोई रिकाॅर्ड नहीं है. एजेंसी संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.


पुलिस ने मामले को हल्के में लिया


नमो घाट पर पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने निजी सुरक्षा कर्मियों ने पर्यटक राजेश उर्फ चिंटू की जान ले ली. दोस्तों के मुताबिक, 19 साल का राजेश अचेत होकर गिर गया था फिर भी निजी सुरक्षाकर्मी उसे बेरहमी से पीट रहे थे. इससे राजेश का शरीर काला पड़ गया था. शरीर पर डंडे के कई निशान पड़ गए. मिन्नतें करते रहे। माफी मांगते रहे फिर भी सुरक्षाकर्मियों ने नहीं छोड़ा. पिकेट की पुलिस को सूचना दी गई, तो उसने भी मामले को हल्के में लिया. पुलिस ने कहा कि पहले राजेश को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराओ, फिर ऑटो से राजेश को अस्पताल ले गए. बाद में अन्य पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे. आदमपुर इंस्पेक्टर भी सुबह के समय घटनास्थल पर पहुंच सके. उच्चाधिकारियों को हत्या की सूचना रविवार की सुबह ही दी गई. हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही प्रभावी कार्रवाई की बात कही है.


k


मौत खींच ले गई नमो घाट


प्रारंभित छानबीन में पता चला कि मृतक के दोस्त रोहित की बहन और जीजा ट्रेन से वाराणसी आ रहे थे. उसको लेने के लिए रोहित ने खलियारी के ही शिवाजी की कार किराये पर ली. कार में उसके साथ रोहित के अलावा उसके दोस्त भी सवार हो गए. बृजेश को वाराणसी में आंख दिखानी थी. बाकी लोगों को लौटना था. जब वाराणसी पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन देरी से आएगी. इस पर वह नमो घाट पहुंचे जहां निजी सुरक्षाकर्मियों ने हमला बोल दिया. प्रधान प्रतिनिधि बेउवा राजेश चौरसिया ने बताया कि उसके बड़े पिता विशुन जायसवाल का रविवार को दसवां था. सिर्फ दोस्त के बहन-जीजा को लेने के लिए वाराणसी गया था लेकिन माैत नमो घाट तक ले गई.


घटना की जानकारी के बाद स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी की ओर से कार्यदायी संस्था रोबस्ट के संचालक पुनीत मित्तल से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. घाट पर तैनात गार्ड का क्राइम रिकॉर्ड भी तलब किया गया है. जवाब न देने की स्थिति में अनुबंध के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शाकंभरी, पीआरओ, स्मार्ट सिटी


सवालों के घेरे में प्रमुख पर्यटन स्थल की सुरक्षा


राजेश उर्फ चिंटू की मौत के बाद नमो घाट की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. घाट का संचालन करने वाली आरके वैदिक कंपनी और सुरक्षा संभाल रही बाबा सिक्योरिटी सर्विस गैर प्रशिक्षित गार्डों से ड्यूटी करा रही है. बाबा सिक्योरिटी सर्विस कंपनी का संचालक अनुज सिंह पिछले एक साल से नमो घाट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहा था. दो शिफ्ट में 15-15 सुरक्षा कर्मी तैनात कर रहा था.


नमो घाट पर अराजकता की स्थिति, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं


4 दिसंबर 2025 : नमो घाट पर नमस्ते हैंड के पास नाव लगाकर सवारी बैठाने के लिए नाविकों के दो गुट भिड़े. लाठी-डंडे चले.

21 मार्च 2026 : नमो घाट फेस-2/3 के बीच जेटी के पास जबरन नाव लगाने का विवाद. आरोप है कि बजड़ा संचालक अभिषेक साहनी, गोविंद साहनी समेत करीब 14 नाविकों ने घाट के मैनेजर मनीष सिंह की पिटाई की थी. मनीष सिंह का हाथ टूट गया था. पीड़ित ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

27 मार्च 2026 : नमो घाट फेस-3 के पास विवाद के बाद नगर निगम की जेटी जबरन खोल दी गई. वहां नाव बांध दी गई थी. आदमपुर पुलिस ने नाव हटवाई और दोबारा जेटी लगवाई.

30 मार्च 2026 : सारनाथ के सराय मोहना निवासी मंजू देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी. पीड़िता ने इस मामले में अभिषेक साहनी, गोविंद साहनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


Also Read: BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.