Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में नौतपा का नहीं चलेगा जोर, बादलों की आवाजाही से मिलेगी राहत

वाराणसी में नौतपा का नहीं चलेगा जोर, बादलों की आवाजाही से मिलेगी राहत
May 29, 2026, 05:30 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Nautapa will not be strong in Varanasi, movement of clouds will provide relief.


Varanasi Weather: पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में आने वाले कुछ घंटों के बाद मौसम का रुख बदलने की ओर है. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में अब लू के थपेड़ों का असर खत्‍म होगा और बादलों की आवाजाही के साथ ही प्री मानसूनी हालात होंगे और वातावरण में बादलों की आवाजाही का रुख लोगों को राहत देगा. मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही के संकेत द‍िए हैं. जबक‍ि नौतपा का असर होने के बीच भी तापमान न‍ियंत्रण में रहेगा. आर्द्रता में अध‍िकता और तापमान में कमी के साथ ही वातावरण का रुख बेहतर हो चला है.


j


वातावरण में ठंडी हवाओं का झोंका भी प्रभावी


बीते गुरुवार की सुबह ठंडी हवाओं का रुख बना रहा और द‍िन चढ़ते ही वातावरण में गर्मी का रुख होने लगा. माना जा रहा है कि‍ आने वाले द‍िनों में भी बादलों का ही रुख बना रहेगा और वातावरण में गर्म हवाओं का असर कुछ कम होगा. मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार ही तापमान में कमी आई है, माना जा रहा है क‍ि पछुआ और पुरवा हवाओं यानी ठंड और गर्म हवाओं का मेल होने के बाद वातावरण का रुख बदलेगा और बादलों की सक्र‍ियता होगी, लोकल हीट‍िंंग के बाद वातावरण में बादल भी बनेंगे और वातावरण में ठंडी हवाओं का झोंका भी प्रभावी होगा.


s


बादलों की सक्र‍ियता जल्‍द हो सकती


बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 41.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.6 ड‍िग्री अध‍िक रहा, न्‍यूनतम तापमान 25.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.8 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम आर्द्रता 33% और अध‍िकतम 67% दर्ज क‍िया गया. तापमान में आ रही कमी और आर्द्रता में इजाफा इस बात का संकेत दे रहा है क‍ि बादलों की सक्र‍ियता जल्‍द हो सकती है. आर्द्रता में थोड़ा अध‍िक इजाफा होने के बाद बादल पानी ग‍िरा सकते हैं, इसकी वजह से तापमान में आई कमी आगे और भी कमी कर सकती है. माना जा रहा है क‍ि हल्‍के बादल कुछ समय बाद और भी घने होंगे और बादल बरसात भी कराएंगे.


यूपी में जल्द आएगा मानसून


पूर्वांचल में मानसून अमूमन 18 से 20 जून के बीच सोनभद्र के रास्‍ते दस्‍तक देता है. मानसून की सक्र‍ियता का रुख अभी ह‍िंंदमहासागर में बना हुआ है. माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही केरल और तम‍िलनाडु के तटों पर दस्‍तक देकर आगे बढ़ेगा और मौसम का रुख बेहतर होगा. सोनभद्र में 15 जून तक मानसून दस्‍तक देने की उम्‍मीद बन रही है, हालांक‍ि उसके पूर्व पखववारे भर तक प्री मानसूनी हालात सक्र‍िय होंगे और बादलों की आवाजाही शुरू करेंगे.


f


Also Read: गर्मी के बीच वाराणसी में बढ़ रहा हवा का प्रदूषण, सांस लेने में हो रही दिक्कतें

BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय लॉन में आयोजित छात्र महापंचायत में छात्रसंघ बहाली और लोकतांत्रिक छात्र अधिकारों को लेकर चर्चा हुई। महापंचायत में शामिल छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को छात्र मार्च निकालने और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया।छात्र महापंचायत में तय किया गया कि 29 अक्टूबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से छात्रसंघ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन को संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।महापंचायत में छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए एक मंच मिलता है। छात्रों के मुताबिक, लंबे समय से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई जा रही है। अब इस मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से 29 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि छात्र एकजुट होकर छात्रसंघ की बहाली की मांग को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं।ALSO READ : वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शवछात्र महापंचायत के इस फैसले के बाद बीएचयू में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब 29 अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र मार्च और उसके बाद शुरू होने वाले धरने पर सबकी नजर रहेगी।
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. उसके शरीर पर चोटों के निशान को देखते हुए हत्‍या की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस शव को कब्‍जे में लेने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.वहीं क्षेत्र में मौत को लेकर तरह - तरह की चर्चा व्‍याप्‍त है. उसके चेहरे, सिर पर गंभीर जख्‍म के निशान मिले हैं.सफाईकर्मी के चचेरे भाई ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह अपने घर गोलाघाट चला गया था. इस बीच शनिवार की सुबह नमो घाट पर एयर शो के समय सफाई कर्मियों ने उसके न आने पर तलाश शुरू की. कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो युवक का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला. फर्श पर खून फैला था. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है.ALSO READ : वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोगघटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में हत्या या दुर्घटना समेत किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी : काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में लोग तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेटस गिरने से परेशान हैं. एक महीने में गांव के 4 लोगों की मौत होने के बाद ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का भय सता रहा है. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची. लोगों की जांच हुई तो 10 लोगों में बुखार जैसे लक्षण मिले हैं. जिन लोगों की मौत हुई है, उसके पीछे परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इन्कार किया है.जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, टीम भेजकर जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. मंगलपुर गांव में अधिकांश लोगों को बुखार है. प्लेटलेटस भी कम होता जा रहा है. जमालूद्दीन (35), गुलाम रब्बानी (66), आयशा बेगम (52) और मद्दर बेगम (48) की मौत हुई है. परिजनों ने मौत की वजह डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां बताई है. उनका कहना है कि जोड़ों में तेज दर्द, बुखार के साथ ही कई दिनों से प्लेटलेटस भी कम हो रहा था. नुरैन, तौफीक, सलाउद्दीन , जरदार, रामसुंदर पटेल बीमार हैं.परिजनों ने एएनएम को नहीं दी कोई जांच रिपोर्टजिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि मंगलपुर गांव में कुछ लोगों के एक महीने के भीतर 4 मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कराई. 10 लोगों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले हैं. जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है. जिन लोगों के मौत की सूचना मिली, उनके घर आशा, एएनएम को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई तो परिजनों ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया. डेंगू से मौत हुई है तो परिजन रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं. यह समझ नहीं आ रहा है. एक बार फिर विभागीय टीम गांव में जाएगी.ALSO READ : वाराणसी में पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें पूरी लिस्टमंगलपुर गांव में टीम भेजकर जांच करवाई गई. परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे लोगों के बीमार होने और मौत की वजह की सही जानकारी मिल सके. दो दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों के सेहत की जांच कराई जाएगी।.- डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ