वाराणसी में रैपिडो चालक पर इंस्पेक्टर की बेटी संग छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र में रविदास गेट के पास आज गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक रैपिडो चालक को पुलिस पकड़ने पहुंची. मामला कमिश्नरेट पुलिस के एक थाने पर तैनात क्राइम इंस्पेक्टर की बेटी से जुड़ा बताया गया. आरोप है कि रैपिडो चालक द्वारा इंस्पेक्टर की बेटी को गलत लोकशन पर घुमाने और छेड़छाड़ की गई. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान रैपिडो चालक के साथी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिससे पुलिस भी कुछ देर के लिए असमंजस में रही.
बताते हैं कि इंस्पेक्टर की बेटी कैंट स्टेशन से लंका के लिए रैपिडो बुक की. इसके बाद रैपिडो चालक गलत लोकेशन पर ले जाने लगा जिसके कारण लड़की डर गई. इस दौरान उनसे अपने इंस्पेक्टर पिता को फोन किया. उन्होंने लाइव लोकेशन मांगा तो लोकेशन गलत मिला. जिसके बाद चालक से रविदास गेट लंका के पास आने को कहा. रविदास चौराहा पहुंचने पर इंस्पेक्टर रैपिडो चालक को डांटने लगे. इस दौरान रैपिडो चालक का एक दोस्त वीडियो बनाने लगा. जिसके बाद रैपिडो चालक को पुलिस वाले पकड़कर लंका थाना ले गए.
ALSO READ:वाराणसी में बीमा के नाम पर एजेंटों ने 17 लाख हड़पे, रुपये मांगे तो लेने लगे डकार...
इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि आरोपी राहुल यादव निवासी नगवा हलधरपुर मऊ का रहने वाला गलत रास्ते पर लेकर जा रहा था और बाइक के पीछे चल रहे आरोपी का साथी अश्लील टिप्पणी कर रहा था. थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. वहीं लोगों का कहना था कि ऑटो, ई रिक्शा और रैपिडो वालों की पुलिस वैरिफिकेशन होनी चाहिए. पिछले दिनों भेलूपुर के रेवडी तालाब क्षेत्र में भी एक युवती ने रैपिडो चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था.



