वाराणसी पुलिस ने किया चैन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi police uncovered chain snatching case, accused arrested
वाराणसी: पुलिस उपायुक्त वरुण ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुण ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस उपायुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में सारनाथ थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि. बीते 4 मई 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाश उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गया, मामले में मुकदमा दर्ज कर सारनाथ पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की.

Also Read: योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये नए चेहरे शामिल
आरोपी बब्लू जायसवाल गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 10 मई को हृदयपुर रिंग रोड के पास से आरोपी बब्लू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी शिवपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, उसके पास से करीब 10.320 ग्राम वजन की चैन, जिसकी अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगाकर पहचान छिपाई थी और घटना को अंजाम दिया था, पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, चोरी और धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं.




