Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये नए चेहरे शामिल

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये नए चेहरे शामिल
May 10, 2026, 11:23 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Major reshuffle in Yogi government's cabinet, these new faces included


योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पांडेय समेत अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की पद की शपथ ली है. यूपी सरकार में ये बड़ा कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसकी तैयारियों में जुटे योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है. लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार आज जाकर मुहर लग ही गई है, जिसके बाद से आज रविवार को लखनऊ के लोकभवन में इन सभी नए मंत्रियों ने मंत्रिपद की शपथ ली है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात भी की थी. जिन्होंने इन सभी नए मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई हैं.


tg


जाने योगी कैबिनेट में खाली पड़े छह पदों का विस्तार


जानकारी के मुताबिक, योगी कैबिनेट में खाली पड़े छह पदों को भरने के लिए इन मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी है. माना जा रहा है कि इन सभी सीटों को भरने के लिए इस बार किसी बड़े प्रयोग के बजाय सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर फोकस रखा गया है. बीजेपी ब्राह्मण, जाट, दलित, पासी, वाल्मीकि, लोधी और अति पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति पर काम करती दिख रही है. यही वजह है कि जिन नामों को मंत्रिपद के लिए चुना गया है, वो अलग-अलग सामाजिक समूहों से हैं.


h


नए मंत्रियों का स्वागत


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने यूपी कैबिनेट के विस्तार के दौरान कहा, "हमारे जिन साथियों ने आज शपथ ली है, निश्चित है कि प्रदेश के विकास और आने वाले चुनाव में उनका बड़ा योगदान होगा।" "बंगाल का चुनाव और बिहार के चुनाव ने संदेश दे दिया है, विपक्ष के लोगों को पता चल गया है, जिस दिन बंगाल चुनाव के नतीजे आ रहे थे उस दिन अखिलेश यादव 4 घंटे तक बेहोश थे, नए मंत्रियों का हम स्वागत करते हैं।".


j


मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है. मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है, मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा, मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, मुख्यमंत्री के आदेश का हम पालन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, उनसे इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती। यह संवैधानिक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के तहत ही मंत्रिमंडल का गठन होता है. समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी की ओर बढ़ रही है।".


शपथ के दौरान मनोज कुमार पांडे क्या बोले


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है, पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे। हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसपर काम करेंगे. अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "यह उनका मानसिक असंतुलन है, जब पूरे देश का जनादेश आज भाजपा, राष्ट्र और सनातन के स्तंभ के पक्ष में है तो समाजवादी पार्टी इस तरह के सवाल उठाती है".


कृष्णा पासवान ने क्या कहा


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का मैं धन्यवाद करती हूं। मुख्यमंत्री और संगठन के लोग मुझे जो भी दायित्व देंगे उसका मैं निर्वहन करूंगी.


h


हंसराज विश्वकर्मा


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा के भाव से हम काम करेंगे, प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अच्छे से अच्छा काम करेंगे.


अब ऐसी है योगी की कैबिनेट


योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं. इनके साथ 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं, सरकार में 54 मंत्री हैं तो अधिकतम 60 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. बिना किसी को मंत्रिमंडल से हटाए आठ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.


ऐसा रहा योगी का मंत्रिपरिषद


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिपरिषद का आज विस्तार हुआ है. भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, तो सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया. कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया, छह नए चेहरे शामिल किए गए और है दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.


जानें कौन क्या बना


हंसराज विश्वकर्मा मंत्री

भूपेंद्र चौधरी मंत्री

सोमेंद्र तोमर मंत्री

कैलाश राजपूत मंत्री

मनोज पांडे मंत्री

सुरेंद्र दिलेर मंत्री

कृष्णा पासवान मंत्री

अजीत पाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कृष्ण पाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार


g


Also Read: अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, सपा नेताओं ने किया हंगामा

सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
वाराणसी: केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी ने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने को भारत की आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी ऐतिहासिक स्थल को मिला सम्मान नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को पूरी दुनिया द्वारा स्वीकार किए जाने का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस के 2605वें आयोजन से ठीक पहले मिली यह उपलब्धि सारनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को नई ऊंचाई प्रदान करती है। यही वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश देकर धर्मचक्र का प्रवर्तन किया था। आज भी यह स्थान विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं, शोधार्थियों और पर्यटकों के लिए प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।प्रो. नेगी ने कहा कि भारत की पहचान केवल अपनी प्राचीन सभ्यता से नहीं, बल्कि उन सार्वभौमिक मूल्यों से है जिन्हें भगवान बुद्ध ने मानवता के सामने रखा। सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का उनका संदेश वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पहले से अधिक प्रासंगिक हो गया है।ALSO READ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कुलपति ने देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारनाथ अब केवल इतिहास का साक्षी नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानवता के साझा भविष्य का भी प्रेरणा-स्थल बनकर उभरेगा। उन्होंने अंत में कामना की कि भगवान बुद्ध का करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण विश्व में सद्भाव, शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।