वाराणसी: साड़ी कारोबारी से ₹2.53 लाख की ठगी, कोलकाता के व्यापारी पर चौक थाने में केस दर्ज
वाराणसी : थोक साड़ी कारोबारी संजय कुमार अग्रवाल के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने शिकायत दी है कि कोलकाता के व्यापारी जन मंतोष की फर्म ने वर्ष 2019 से उनसे साड़ियां खरीदीं, लेकिन अब तक ₹2.53 लाख से अधिक का भुगतान नहीं किया. बार-बार संपर्क करने पर आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और जब अग्रवाल खुद कोलकाता गए, तो उन्हें धमकी देकर बाहर निकाल दिया गया. मामले में चौक पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग खेपों में कुल ₹2,53,333 की साड़ियां लीं, लेकिन भुगतान नहीं किया. बार-बार संपर्क करने पर आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए.
संजय कुमार अग्रवाल जब खुद कोलकाता पहुंचे और रुपये की मांग की, तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी और बाउंसर बुलाकर उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर चौक पुलिस ने धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है .और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ : वाराणसी: सिंधिया घाट पर नमामि गंगे ने भारत की जीत के लिए मां गंगा से की विशेष प्रार्थना
विशेष जानकारी के लिए पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी की गतिविधियों और उसके व्यवसायिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके.



