राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में वाराणसी के शूटरों ने जीता मेडल...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अलग-अलग मुकाबलों में 22 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर और 12 ब्रांज मेडल जीता. व्यक्तिगत वर्ग में 12 गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रांज मेडल हासिल किया. टीम वर्ग में दस गोल्ड, चार सिल्वर और चार ब्रांज मिले.
राइफल स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में छह गोल्ड, पांच सिल्वर, चार ब्रांज जीता. वहीं टीम वर्ग में सात गोल्ड और तीन सिल्वर अपने नाम किया.
पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीता. टीम वर्ग में तीन गोल्ड व दो ब्रांज मेडल जीता. एयर राइफल स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में एक गोल्ड, दो सिल्वर औऱ एक ब्रांज मेडल जीता. एयर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता.
पुरुष वर्ग के 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्धा में वाराणसी के शशांक त्रिपाठी को गोल्ड मेडल मिला. सूर्यदीप सिंह को ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ा. टीम स्पर्धा में आकाशदीप सिंह, शशांक त्रिपाठी, सूर्यदीप सिंह की टीम को गोल्ड मिला. टीम बी को ब्रांज मेडल मिला. जूनियर वर्ग वंश यादव ने सोने पर निशाना लगाया. विशाल यादव, अंश सिंह, हिमांशु वर्मा की टीम को गोल्ड मिला. 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर पुरुष वर्ग में हिमांशु वर्मा को रजत पदक, विशाल यादव को कांस्य पदक मिला. विशाल यादव, हिमांशु वर्मा, अंश सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक जीता. 50 मीटर रायफल प्रोन यूथ पुरुष वर्ग में तक्ष सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया. 50 मीटर रायफल प्रोन एनआर यूथ पुरुष वर्ग में आदित्य विक्रम सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. आरव प्रताप सिंह ने कांस्य पदक
अपने नाम किया.आदित्य श्रीवास्तव, आदित्य विक्रम सिंह, सूर्य प्रताप सिंह की टीम को स्वर्ण पदक मिला. 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन एनआर यूथ पुरुष वर्ग में आदित्य श्रीवास्तव ने सिल्वर, आदित्य विक्रम सिंह ने ब्रांज मेडल जीता. टीम वर्ग में भी वाराणसी को स्वर्ण पदक मिला. 50 मीटर प्रोन मास्टर महिला वर्ग में डा. अनीता सिंह को गोल्ड मेडल मिला. 50 मीटर प्रोन सीनियर महिला वर्ग में अनुष्का केशरी ने भी गोल्ड मेडल जीता. 50 मीटर प्रोन जूनियर महिला वर्ग में अनुष्का केशरी को सिल्वर मेडल मिला. युक्तिशा सिंह ने भी सिल्वर मेडल जीता. 50 मीटर प्रोन महिला वर्ग एनआऱ में अंशु पाण्डेय, शताक्षी सेठ, सपना कुमारी विश्वकर्मा को सिल्वर मेडल मिला. 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन एनआर महिला वर्ग के टीम मुकाबले में प्रियदर्शी गौतम, अंशु पाण्डेय, शताक्षी सेठ ने बनारस को गोल्ड दिलाया. 50 मीटर रायलफल थ्री पोजीशन सीनियर महिला वर्ग में अनुष्का केशरी को सिल्वर मेडल मिला.
ALSO READ : बाबतपुर में श्री अन्नपूर्णा रसोई का भव्य उद्घाटन, उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियां हुईं शामिल...
शाटगन स्पर्धा के डबल ट्रैप पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में शशांक त्रिपाठी, अभिषेक राय, अर्जुन सिंह
ने ब्रांज मेडल दिलाया. उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, क्रीड़ा भारती काशी प्रांत अध्यक्ष व यूपीएसआर एथलीट कमेटी सदस्य पंकज श्रीवास्तव व यूपीएसआरए एथलीट कमेटी सदस्य अजीत सिंह ने वाराणसी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शूटिंग अकादमियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं आगामी प्री-नेशनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना दिया.



