18 मंडल के 1944 खिलाड़ियों का दिखेगा वाराणसी मेजबानी..

वाराणसी पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशी विद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा.
उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह प्रतियोगिता वाराणसी में 21 से 25 अगस्त तक खेली जाएगी. इस प्रतियोगिता में 18 मंडल की अंडर 14,17 और 19 आयु वर्ग की बालक बालिका टीम हिस्सा लेगी. जिसके कारण खिलाड़ियों की संख्या 1944 होगी.
इनमें बालिकाओ की संख्या 972 होगी. संयुक्त निदेशक शिक्षा वाराणसी मंडल दिनेश कुमार सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में यह प्रतियोगिता पहली बार खेली जाएगी. हम इसके लिए तैयार हैं. डॉ भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर और विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में हैंडबाल खेलने की बहुत अच्छा इंतजाम है. खिलाड़ियों के रहने का इंतजाम आस पास के विद्यालयों में की जाएगी.
ALSO READ: रविवार को भी खुलेंगे टैक्स काउंटर, 15 जुलाई तक 12% तक की छूट
उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के उपाध्यछ डॉ एके सिंह का कहना है कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि वाराणसी को पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है. वर्तमान समय में यहाँ पर चार हैंडबाल कोर्ट है. जरुरत पड़ेगी तो दो और कोर्ट बन सकते हैं.



