रविवार को भी खुलेंगे टैक्स काउंटर, 15 जुलाई तक 12% तक की छूट

वाराणसी: नगर निगम वाराणसी द्वारा गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने के लिए सरकारी अवकाश में भी काउंटर खोलने की व्यवस्था का सकारात्मक असर देखने को मिला। शनिवार को छुट्टी के दिन भी 1,300 भवन स्वामियों ने निगम के काउंटरों और ऑनलाइन माध्यमों से 1.72 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा किया।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि जिन नागरिकों का शनिवार को टैक्स जमा नहीं हो सका, उनके लिए रविवार (12 जुलाई) को भी सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन काउंटर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की नियमित छूट का लाभ लिया जा सकता है। वहीं, नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट या व्हाट्सएप चैटबॉट 86018 72601 पर "Hi" भेजकर डिजिटल भुगतान करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह ऑनलाइन भुगतान करने वाले करदाताओं को कुल 12 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।
ALSO READ : बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का डीआरएम ने किया निरीक्षण, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर दिया जोर
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से रविवार की छुट्टी का लाभ उठाकर समय रहते टैक्स जमा करने और छूट योजना का फायदा उठाने की अपील की है।



