वाराणसी में ठंड का सितम, सोमवार को दर्ज हुई इस सीजन की सबसे अधिक ठंड

वाराणसी- काशी में ठंड ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड एक नया बना दिए हैं पछुआ हवाओं के असर से सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम दर्ज तापमान रविवार की तरह सोमवार को भी ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी.
धुंध और कोहरे के कारण सुबह-सुबह यात्रा करने में भी लोगों को परेशानी हुई, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और सुबह-रात का समय ठंड अधिक रहने की संभावना है.
लोगों को सलाह दी जा रही है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें.
पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन से तेजी से दिख रहा है, शनिवार की तरह रविवार को भी पछुआ हवा चलने से गलन महसूस हुई, स्थिति यह रही कि अधिकतम तापमान 5.6 डिगी सेल्सियस नीचे आ गया, रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम 8.5 पर पहुंच गया, जो कि सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
ALSO READ : अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिये जारी किया गया 'पुलिस सतर्क मित्र" whatsapp bot
लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
. सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें
. वाहन चलाते समय फॉग लाइट और धीमी गति का उपयोग करें
. बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ठंडी हवाओं से बचें
. बुहारी कपड़ों का प्रयोग अनिवार्य करें.



