Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

तकनीक नवाचार, तत्परता और जनसुरक्षा का नया मॉडल बनी वाराणसी जोन पुलिस

तकनीक नवाचार, तत्परता और जनसुरक्षा का नया मॉडल बनी वाराणसी जोन पुलिस
Jan 23, 2026, 10:02 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : जोन पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के अहम कदम उठाए हैं. जन-सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और जनोन्मुख कार्यवाहियों के माध्यम से अपराध नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ मिली हैं. वर्तमान समय में साइबर अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है, जिस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जोन के सभी जनपदों में 24×7 साइबर सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. एमसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही संबंधित बैंकों को खाते फ्रीज कराने के लिए Sent to Intermediary Pus की त्वरित कार्यवाही की जा रही है, जिससे पहले 8–10 घंटे लगते थे, अब औसत समय घटकर 20 मिनट से भी कम हो गया है.


दिनांक 22 जनवरी 2026 को जनपद जौनपुर ने मात्र 2 मिनट 38 सेकंड में यह कार्यवाही पूर्ण कर मिसाल कायम की, वहीं गाजीपुर द्वारा अधिकतम 1 घंटा 18 मिनट का समय लिया गया. साइबर फ्रॉड की धनराशि को फ्रीज करने में बैंक होल्ड (Lien) प्रतिशत 26% से अधिक हो चुका है. लियन प्रतिशत के मामले में वाराणसी जोन ने दिसंबर माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी व गुम मोबाइल बरामदगी में द्वितीय स्थान हासिल किया है.

police


तकनीकी दक्षता बढ़ाने हेतु साइट्रेन प्रशिक्षण के अंतर्गत वाराणसी जोन में अब तक 4,284 पुलिसकर्मी ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. यह प्रशिक्षण रिस्पॉन्डर, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक — तीन प्रमुख मॉड्यूल में संचालित है. इसके साथ ही जोन कार्यालय के सभागार से प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे सभी जनपदों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित हो रहा है.


वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोर्डिया ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि सुरक्षा को लेकर दुर्घटना रहित जनपद (Zero Fatality District) अभियान के अंतर्गत वाराणसी जोन में व्यापक कार्यवाही की जा रही है. प्रत्येक जनपद में क्रिटिकल कॉरिडोर, क्रैश-प्रोन लोकेशन, ट्रैफिक वॉयलेशन वाले क्षेत्र, संवेदनशील थाना क्षेत्र और जोखिमपूर्ण महीनों की पहचान की गई है. जोन के 50 क्रिटिकल कॉरिडोर पर 84 CCTV टीमों का गठन किया गया है, 356 क्रैश लोकेशन चिन्हित की गई हैं और 71 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. इसके अतिरिक्त 662 साइन बोर्ड लगाए गए हैं तथा 131 खतरनाक कट बंद कराए गए हैं.


ALSO READ:वाराणसी में वसंत के उल्‍लास में पीले फूलों से बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ का श्रृंगार


महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति के तहत वाराणसी जोन में महिला-केंद्रित कार्य प्रणाली को मजबूती दी गई है. थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पीड़िताओं को 360-डिग्री काउंसलिंग, मार्गदर्शन और संरक्षण प्रदान कर रहे हैं. वर्तमान में जोन में 958 महिला बीट और 188 मिशन शक्ति केंद्र/महिला हेल्पडेस्क कार्यरत हैं.


गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों में अब तक 431 मुकदमे दर्ज, 1,090 अभियुक्त गिरफ्तार, 3,434 गोवंश और 398 वाहन बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही 120 अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट, 355 पर गैंगस्टर एक्ट और 96 गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गई है. अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क और संरक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई जारी है.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.